मोरधन आलू के लजीज कटलेट
शिवरात्री पर सभी व्रत रखते हैं। कई लोग शाम को मोरधन का फलाहार करते हैं। कई इसकी खीर बनाते हैं तो कई सादा मोरधन खाते हैं। इस बार मोरधन से कुछ अलग फलाहारी व्यंजन ट्राय कर सकते हैं। इस बार आप मोरधन आलू के लजीज कटलेट बनाकर देखें। ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, बनाने में उतने ही आसान।
सामग्री-
1 कटोरी- पका हुआ गाढ़ा मोरधन
6- उबले हुए आलू
2- हरी मिर्च
2 टेबलस्पून- मूंगफली के पिसे दाने
हरा धनिया, तलने के लिए तेल और स्वादानुसार नमक
विधि-
-सबसे पहले आलू को किस लें। अब मोरधन में आलू मिलाकर मैश कर लें।
– इसके बाद हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक मिलाकर गोल कटलेट तैयार कर लें।
– पिसे हुए मूंगफली के दाने तवे पर डालें और फिर उस पर कटलेट डालकर सेक लें या शैलो फ्राई कर लें।
– गर्मा-गर्म फलाहारी मोरधन-आलू के लजीज कटलेट हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।
|