युवाओं की इन आइडल पर्सनेलिटीज की प्रेरणा थे महात्मा गांधी
दुनिया के हर व्यक्ति का कोई न कोई आइडल होता है। फिर चाहे वो आम आदमी हो या कोई सेलेब्रिटी। सभी अपने-अपने आइडल के नक्शे-कदम पर चलते हैं और उनसे प्रेरित होकर उनकी बातों को अपने जीवन में उतारते हैं। महात्मा गांधी भी अपने देश प्रेम और आजादी के लिए किए गए संघर्ष के कारण कई लोगों के आइडल हैं। उनमें ऐसी कई खूबियां थी जिसकी वजह से वे आज न केवल देशवासियों के बल्कि विदेशियों के भी आइडल हैं। आज गांधी जयंती के मौके पर हम बात कर रहें हैं युवाओं के लिए आइडल बनी ऐसी पर्सनेलिटीज की, जिनकी प्रेरणा महात्मा गांधी थे। तो आइए, डालते हैं एक नजर…
<
>
मार्टिन लूथर किंग - मार्टिन लूथर किंग एक अमेरिकन कार्यकर्ता थे। उन्होंने अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन का नेतृत्व किया और लाखों अफ्रीकन-अमेरिकन लोगों को अपने अधिकारों की लड़ाई अहिंसक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया। वे पूरी तरह से महात्मा गांधी से प्रेरित थे। मार्टिन ने महात्मा गांधी की ही फिलोसॉफी को अपनाकर उन अफ्रीकन-अमेरिकन लोगों का नेतृत्व किया जो कि अमेरिका में अपने नागरिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे। वे अफ्रीकन-अमेरिकन लोगों का नेतृत्व करते हुए हमेशा कहा करते थे ’’मसीह ने हमें हमारे लक्ष्य दिए हैं और महात्मा गांधी ने उन लक्ष्यों तक पहुंचने की रणनीति’’।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करें...