ये चीजें बढ़ाएंगी इम्यूनिटी और आपको रखेंगी एकदम फिट
बाहर खाने से पहले आपको सोचना पड़ता है कि कोई दिक्कत न हो जाए। वैसे तो आप अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखती हैं, लेकिन कई बार कमजोरी फील करती होंगी। दरअसल, ऐसा होता है आपकी इम्यूनिटी पावर के कारण। हम यहां पर बता रहे हैं ऐसे ही कुछ उपाय जो आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ाएंगी ही साथ ही आपको स्वस्थ भी रखेंगी।
ओट्स –
ओट्स में फाइबर होते हैं। साथ ही ये डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। हर रोज ओट्स खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। आप डिफरेंट तरह के ब्रकेफास्ट और स्नैक्स में इसका यूज कर अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं।
तुलसी-
तुलसी के पत्तों की चाय पीना , इन पत्तों को पानी में उबालकर पीना या सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है।
बादाम-
रोज रात में 6 बादाम पानी में भिगोकर रखें। सुबह इनका छिलका उतारकर खा लें। ये आपके ब्रेन को शार्प बनाने के साथ ही इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है।
लहसुन-
खाने में लहसुन का इस्तेमाल भी इम्यूनिटी बढ़ाता है। सुबह बिना कुछ खाए खाली पेट लहसुन की कलियां लेना हेल्थ के लिए अच्छा हाता हैे। आपको इसे कितनी मात्रा में लेना है ये आपकी उम्र पर निर्भर करता है। हां, बहुत गर्मी के मौसम में इसे खाली पेट लेने से बचें।
धूप-
विटामिन डी आपके शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी को शुरू होने से रोकता है। सुबह की गुनगुनी धूप विटामिन डी की सारी कमियां पूरी करती है। सुबह 6 से 7.30 के बीच धूप में रनिंग, एक्सरसाइज के साथ गेम्स आपको हेल्दी बनाने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाते हैं।
दही-
बेशक आपको दही खाना पसंद होगा , लेकिन इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना शुरू करें। अगर आपको प्लेन दही अच्छा नहीं लगता तो फ्रूट रायता या अन्य किसी तरह से अपनी डाइट में शामिल कीजिए।
|