ये मच्छर मिटाएगा मलेरिया का नामो-निशान
हर साल मच्छरों के काटने ये होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के कारण कई लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में हर वर्ष करीब 50 करोड़ लोग मलेरिया से पीडि़त होते हैं। जिनमें करीब 27 लाख रोगी जीवित नहीं बच पाते, जिनमें से आधे पांच साल से कम के बच्चे होते हैं। पिछले कई सालों से वैज्ञानिक जगत इन खून चूसने वाले कीटों से बचने के उपाय खोजने में जुटा हुआ है। जिसका उन्हें तारीका भी मिल गया है। उन्होंने एक म्यूटेंट मच्छर बनाया है जिसे लेकर उनका दावा है कि ये मच्छर मलेरिया का नामो-निशान हमेशा के लिए मिटा देगा।
वैज्ञानिकों ने बनाया म्यूटेंट मच्छर-
हाल ही में वैज्ञानिकों ने इन बीमारी फैलाने वाले कीटों का एक संशोधित मॉडीफाइड मच्छर बनाया है। वैज्ञानिक तैयार मॉडीफाइड मच्छरों में से कुछ को टेस्ट के लिए फ्लोरिडा कीज इलाके में छोडऩा चाहते हैं। इन मच्छरों को वैज्ञानिकों नें म्यूटेंट मच्छर नाम दिया है। उनका प्लान है कि वे म्यूटेंट मच्छरों के जरिए आम मच्छरों को खत्म कर देंगे। जिससे मलेरिया हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
जीन में बदलकर बनाया गया ये मच्छर-
आम मच्छरों में जीन में बदलाव कर ये म्यूटेंट मच्छर तैयार किया गया है। इस तकनीक को तकनीक का नाम दिया गया है। यह एक मॉल्यूकूलर को कट-पेस्ट करने का तरीका है, जो वैज्ञानिकों को मनचाहे डीएनए सेग्मेंट निकालने और जोडऩे की सहूलियत देता है। कैलिफॉर्लिया के इन मच्छरों की जीन में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं कि ये मच्छर खुद अपने अंदर की बीमारी को फैलाने की जगह खत्म कर देंगे। वैज्ञानिकों को यकीन है कि ये मच्छर सिर्फ गर्मियों भर में मलेरिया को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
|