Saturday, August 26th, 2017
Flash

ये हैं भारत की सबसे मशहूर झीलें-




Travel

यदि आप घूमने और प्रकृति को पसंद करने वालों में से हैं, तो अगली हॉलीडे आप झीलों की सैर करने जरूर जाएं। अपने देश में ही ऐसी बहुत सुंदर और प्रकृति से भरपूर झील हैं, जहां जाकर आपको सुकून के साथ खुशी भी मिलेगी। यहां के अद्भुत नजारे दुनिया में शायद ही कहीं और देखने को मिलते हो। यहां हम आपको भारत की ही कुछ ऐसी मशहूर झीलों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाकर आप सारा तनाव भूल जाएंगे।

DULL LAKE

पिछोला झील

झीलों का श्हर कहे जाने वाले उदयपुर में ये बहुत बड़ी झील है। उदयपुर के पिछोला गांव के नाम पर इस झील का नाम रखा गया। इस झील को गांव में सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के लिए बनवाया गया था। झील के बीचों-बीच बने सुंदर महल झील की संदुरता को और बढ़ा देते हैं। रात के समय महलों की छवि झील के पानी में और भी सुंदर दिखाई देती है। यह उदयपुर की सबसे पुरानी झील है। यहां स्पीड बोटिंग जरूर करना चाहिए।

VEMBNAD LAKE 2

 वेम्बनाड झील-

प्रकृति की झटा बिखेरती ये केरल की सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी झील है। ओणम के दौरान इसी झील में बोट रेस आयोजित की जाती है। आपको अगर पक्षियों से लगाव है, तो यहां जरूर जाएं। इस झील का पूर्वी भाग दुनियाभर से आए पक्षियों का रहने की जगह है। झील के  पानी में बने हाउस बोट आपको सुकून का अहसास कराएंगे। ईस्ट साइड में यहां सैन्चुअरी देखना न भूलें। यहां का साइट सीन परफैक्ट पिक के लिए फेमस है।

DULL LAKE JK

डल झील-

यूं ही जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग नहीं कहा जाता। यहां की खूबसूरत वादियां ही टूरिस्ट को यहां आने के लिए प्रेरित करती हैं। 18 किमी में फैली और तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी डल झील जम्मू-कश्मीर की शान है। यदि पार्टनर के साथ घ्ूामने का प्लान बना रहे हें तो ये जगह काफी सुकून देने वाली है। झील में चलता शिकारा और आसपास फूलों से सजी हसीन वादियां आपके सफर को बेहद खास बना देंगी। डल झाील को श्रीनगर का दिल भी कहते हैं। यहां बोट हाउस मे ठहरना सबसे अच्छा अनुभव होता है। शाम को लोग यहां झील के किनारे बैठना लोग पसंद करते हैं। साथ ही टूरिस्ट के लिए शिकारा में बैठकर कश्मीरी कॉस्ट्यूम में फोटो खिंचवाना यहां काफी पॉपुलर है।

FLOATING LAKE लोकतल झील-

मणिपुर में स्थित इस झील को मणिपुर की जान कहा जाता है। ये झील सिंचाई से लेकर पानी तक का सोर्स है। मणिपुर की इकॉनॉमी में इसका बहुत बड़ा योगदान है। अपने इन गुणों के अलावा ये बेहद सुंदर और बड़ी है। एक छोर से दूसरा छोर आसानी से दिखाई नहीं देता। इसे दुनिया की फ्लोटिंग झील कहा जाता है। झील के ऊपर हरे रंग के मखमली टुकड़े तैरते हुए आपको दिखाई देंगे। असल में मिट्टी, पेड़-पौधों से मिलकर बने इस भूखंडों को फुमदी के नाम से जाना जाता है। झील का ऐसा सुंदर नजारा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता। फुमदी पर बने टूरिस्ट कॉटेज ठहरने के लिए अच्छा ऑप्शन है। दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ पार्क भी इस झील पर है। यहां दुलर्भ प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलते हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories