ये हैं वर्ल्ड की सबसे रिचेस्ट वुमन प्लेयर्स, इनकम 193 करोड़ रूपए
वाशिंगटन। फोर्ब्स ने वर्ल्ड रिचेस्ट वुमन प्लेयर्स की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक मारिया शारापोवा 193 करोड़ रुपए के साथ सबसे अमीर वुमन प्लेयर हैं। वे लगातार 11वीं बार टॉप पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं। वह इंडियन टेस्ट कैप्टन विराट से तुलना करें तो मारिया उनसे दोगुनी अमीर हैं। विराट की सालाना इनकम लगभग 20 करोड़ रुपए बताई गई, जबकि कुल संपत्ति 120 करोड़ आंकी गई है।
टॉप-10 में टॉप-7 टेनिस प्लेयर
टॉप टेन में से 7 टॉप टेनिस प्लेयर का कब्जा रहा, जिसमें शारापोवा पहले स्थान पर रहीं। पिछले वर्ष की फ्रेंच ओपन चैम्पियन 28 वर्षीय शारापोवा की कुल कमाई दो लाख करोड़ 92 हजार डॉलर रही।
दूसरे नंबर पर सेरेना
शारापोवा के बाद दूसरे स्थान पर नम्बर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स रहीं जिनकी कुल कमाई दो करोड़ 46 लाख डॉलर आंकी गई है।
टेनिस के अलावा और भी प्लेयर्स शामिल
टॉप टेन में टेनिस के अलावा जिन तीन वुमन प्लेयर्स को जगह मिली है उनमें चौथे स्थान पर मोटर रेसिंग ड्राइवर डेनिका पैट्रिक, आठवें स्थान पर मुक्केबाज रोंडा रॉउजी व नौंवें स्थान पर स्टेसी लेविस (गोल्फ) शामिल हैं। वुमन प्लेयर्स की कमाई की गणना पिछले वर्ष एक जून से लेकर इस वर्ष एक जून तक की तारीख में हुई।
टॉप टेन रिचेस्ट वुमन प्लेयर्स
टॉप टेन | प्लेयर्स | स्पोट्स कैटेगरी | इनकम |
1. | मारिया शारापोवा | टेनिस | 2 करोड़ 92 लाख |
2. | विलियम्स सेरेना | टेनिस | 2 करोड़ 46 लाख |
3. | कैरोलिन वोज्नियाकी | टेनिस | 1 करोड़ 46 लाख |
4. | डेनिका पेट्रिक | ऑटो रेसिंग | 1 करोड़ 39 लाख |
5. | एना इवानोविक | टेनिस | 83 लाख |
6. | पेत्रा क्विटोवा | टेनिस | 77 लाख |
7. | सिमोना हालेप | टेनिस | 68 लाख |
8. | रॉन्डा रॉउजी | मुक्केबाजी | 65 लाख |
9. | स्टेसी लेविस | गोल्फ | 64 लाख |
10. | अग्निएस्का रद्वांस्का | टेनिस | 60 लाख |