ये है, उड़ने वाला सांप “क्रिसोपिली आर्नेटा”
आपने कई सांपो के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक उड़ने वाले सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम क्रिसोपिली आर्नेटा स्नेक है। यह सांप दक्षिण-पूर्वी एशिया, दक्षिणी चीन, भारत व श्रीलंका में पाया जाता हैं। ये भारत के मध्य भारत क्षेत्र बिहार, उड़ीसा और बंगाल में अधिकतर पाए जाते हैं। ये सांप कम विषैला होता है, और लोगों के लिए खतरनाक भी नहीं है। यह तेज गति से चलता है, जो इसकी खासियत है, यह अपने शरीर को फूलाकर एक नये आकार का बना लेता है। जिससे इसे एक डाल से दूसरी डाल पर कूदने में या उड़ने में परेशानी नहीं होती है। यह इसका भ्रामक नाम हैं कि यह उड़ता है, बल्कि यह उड़ता नहींं कूदता है। यह कूदता इस प्रकार है मानो उड़ रहा हो। यह एक छलांग में तकरीबन 100 मीटर की दूरी तय कर सकता है।
इस सांप की पहचान
इसका रंग ऊपर पीलापन लिए हरा होता है। कुछ दूरी पर काले रंग की आड़ी पट्टीयॉ बनी होती है। ये सांप छिपकली, छोटे स्तनधारियों और पक्षियों आदि को खाता है। यह कभी-कभी पेड़ों की शाखाओं पे लटका देखा जाता है। आइये देखें उड़ते सांप का वीडियो….
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -