रहस्यमय कुआं, जिसके पानी से हर चीज हो जाती है पत्थर
ये रहस्यमयी कुआं इग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित है। जिसे स्थानीय निवासी दैत्य का कुआं भी मानते हैं। दुनियाभर से आए पर्यटक यहां अपना सामान छोड़ जाते हैं ताकि वह कुछ महीनों के बाद पत्थर में बदलकर यादगार बन जाए।
इस रहस्यमय कुएं के पानी के संपर्क में जो भी चीज आती है, वह कुछ ही महीनों मे पत्थर में बदल जाती है। इस कुएं के बारे में कुछ लोगों की राय है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आएं तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे।
कुएं के पास स्थित झरने पर एडवेंचर ट्रिप के लिए आने वाले लोग यहां अपना सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं। यहां कुछ गुजरे जमाने के सामान अब भी देखे जा सकते हैं, जिनमें 18वीं सदी का विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें शामिल हैं। ये चीजें अब पूरी तरह पत्थर में बदल चुकी हैं। यहां छोड़े गए टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजों का भी ऐसा ही हाल है।
क्या है कारण ?
वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि इस कुएं के पानी में मिनरल्स की मात्रा बहुत ज्यादा होने के कारण ऐसा होता है। अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें।