राजस्थान इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब नहीं देना होगा RPET
- - Advertisement - -
एजुकेशन डेस्क।राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों को इस वर्प से सीधे दाखिला दिया जाएगा। एडमिशन के लिए अब छात्रों को राजस्थान प्री इंजीनियरिंग टेस्ट नही देना होगा। 2015 से यह एकेडमिक सेशन द्वारा समाप्त कर दिया गया है। साथ ही कुछ बदलाव भी किए गए हैं। जैसे नए दाखिलों के लिए राज्य सरकार ने एक केंद्रीय एडमिशन कमिटी के गठन का फैसला किया है,जो इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन की निगरानी करेगा।
आपकों बता दें कि राजस्थान में इस साल 70 प्रतिशत इंजीनियरिंग सीटें राज्य के छात्रों के लिए रिजर्व की गई हैं। 70 प्रतिशत में से आधी सीटों पर एडमिशन 12वीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जबकि 15 प्रतिशत सीटें मैनेजमेंट कोटा के लिए और शेप 15 प्रतिशत सीटें देशभर के छात्रों के लिए हैं।
राज्य में कुल 154 इंजीनियरिंग संस्थान, राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड हैं। विभिन्न कोर्सेस के लिए इन संस्थानों में हर साल करीब 60,000 सीटें ऑफर की जाती हैं।
- - Advertisement - -