राष्ट्र ध्वज का सम्मान ही देश का अभिमान
भारत की आजादी की खुशी को मनाने के लिए हम सब स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले से ही हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगे को बाजार से खरीदना शुरू कर देते हैं। हम इस तिरंगे को सिर्फ 15 अगस्त तक ही याद रखते हैं। उसके बाद यह तिरंगा हमें जमीन पर, सड़कों पर, गंदी नालियों में और कचरे के ढेरों जैसी गंदी जगहों पर पड़ा मिलता है। यह वहीं तिरंगा है जिसके सम्मान में हमारे देश के लाखों वीरों ने अपनी जान तक न्यौछावर कर दी और हम हमारे ही तिरंगे का इस तरह अपमान करते हैं। आओ हम यह वादा करें की अब इस तरह तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे। क्योंकि हमारे राष्ट्र ध्वज का सम्मान ही हमारे देश का अभिमान है।