रिश्तों को टूटने से बचाएगी ’रूस्तम’
- - Advertisement - -
आज के समय में जितने जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी ही तेजी से टूट भी रहे हैं यह कहना है बॉलीवुड के खिलाड़ी माने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का। अपनी आने वाली फिल्म रूस्तम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म लगातार बढ़ रहे तलाक के केसों को रोकने का काम करेगी। रूस्तम की कहानी काल्पनिक नहीं है बल्कि यह फिल्म रियल लाइफ से जुड़ी हुई कहानी है।
1959 के नौ सेना अधिकारी की कहानी है
12 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म सन् 1959 में नौ सेना अधिकारी रहे लालकृष्ण एम नानावटी और उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या पर बनी है। लालकृष्ण को उनकी पत्नी से धोखा मिलने पर वह अपनी पत्नी के प्रेमी को मार देता है। अचानक कैसे रिश्ते टूटते हैं इनके कारणों को बारीकी से इस फिल्म में बताया गया है।
महिलाओं को पसंद आएगी फिल्म
अक्षय को विश्वास है कि उनके फैंस हमेशा की तरह इस बार भी उनका सर्पोट करेंगे। खासकर महिलाएं उनकी फिल्म को जरूर पसंद करेंगी।
अक्षय के सपोर्ट के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने बनाया वीडियो
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान, रणवीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर समेत
सोनम कपूर ने उनके लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो के लिए अक्षय ने सभी को
थैंक्यू भी कहा है। साथ ही कहा है कि ’’अच्छा लगता है जब इंडस्ट्री आपका सर्पोट करती है।’’
इस फिल्म में अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता सहित अर्जुन बाजवा ने अहम भूमिका निभाई हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -