लड़कियां जरूर ट्राय करें “independence day nail art”
इन दिनों हर जगह स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही है। वहीं लोग भी इस पर्व को मनाने के लिए इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। खासकर युवाओं में इस मौके को लेकर इसका फैशन अलग ही नजर आता है। जी हां, कपड़े हों या उनका लुक हर कोई इस दिन देशभक्ति के तीन रंगों में रंगा नजर आता है। वैसे इन दिनों इंडिपेंडेंस डे के मौके के लिए खास तीन रंग की नेल आर्ट काफी पॉपुलर हो रही है। जिसे हर लड़की ट्राय करना चाहेगी। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही इंडिपेंडेंस डे की नेल आर्ट डिजाइन्स जिसे आप जरूर ट्राय कर सकती हैं।
सिंपल ट्राय कलर नेल्स-
अगर आप बहुत ज्यादा स्टाइलिश दिखने के बजाय सिंपल इंडिपिडेंस लुक अपने नेल्स में चाहती हैं तो आप ये सिंपल ट्राय कलर नेल आर्ट ट्राय कर सकती हैं।
हॉरिजॉन्टल फलैग-
आप सभी नेल्स को तीन रंग में रंग लीजिए लेकिन एक नाखून पर हॉरिजॉन्टली तिरंगा बना लीजिए। ये बहुत ही खूबसूरत और यूनिक लुक देगा।
फलोरल पैट्रोटिज्म-
आप चाहें तो फलोरल पैट्रोटिज्म आर्ट भी अपने नाखूनों पर ट्राय कर सकती हैं। इसे ट्राय करने से भी आपके नाखूनों के साथ आपकी पर्सनालिटी में देशभक्ति झलकेगी।