लिवर को रखना है स्वस्थ तो खाएं ये हेल्दी फूड
लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जिसका वजन लगभग 1.3 किग्रा होता है। लिवर एक प्रकार की ग्रंथी होती है, जिससे शरीर के लिए अन्य भागों के लिए आवश्यक पदार्थों का स्त्राव होता है। लिवर ही शरीर का एक हिस्सा है जो अंग और ग्रंथि दोनों हैं। एके हेल्दी लिवर ब्लड को प्योर करने के साथ ही हॉर्मफुल टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है। अगर लिवर के इतने काम हैं, तो इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपनी जीवनशैली को दुरूस्त बनाए रखें और शरीर को स्वस्थ बनाने वाले खाने का सेवन करें।
लहसुन-
लहसुन मे कोलेस्ट्रॉल ट्राईग्लिसराइड का लेवल कम करने के गुण हेाते हैं जिससे लिवर पर बोझ कम पड़ता है। इस तरह इसका सेवन करने से ही पाचन से संबंधित परेशानियों से निजात मिलती है।
अंगूर-
अंगूर मे विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें पेक्टिन और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे लीवर की क्लीनिंग प्रोसेस अच्छी रहती है। ग्रेप फू्रट में फ्लेवनॉइड होता है। जिससे लिवर स्वस्थ बना रहता है। इसके सेवन से फैट भी नहीं बढ़ता।
चुकंदर-
ये शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही लिवर को भी हेल्दी बना रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवनॉइड और बीटा केरोटीन होता है , जिससे लिवर स्वस्थ बना रहता है।
नींबू-
नींबू में कई गुण होते हैं, जो कई तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसमे एंटीऑक्सीडेंट डी लिमोनेन भी होता है जो शरीर में अच्छे एंजाइम्स को एक्टिव कर देता है।
ग्रीन टी-
हर दिन ग्रीन टी पीने से शरीर के हार्मफुल टॉक्सिन नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में अपने आप ही लिवर का काम कम हो जाता है।