लेडी गागा को ‘वुमन ऑफ द ईयर’ का खिताब
मुंबई। पॉप स्टार लेडी गागा को बिलबोर्ड पत्रिका अपने सालाना प्रोग्राम ’वुमेन इन म्यूजिक’ में सम्मानित करेगी। यह प्रोग्राम पहली बार दिसंबर में ऑन एअर होगा।
गागा को संगीत के क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त किये गये छह ग्रैमी अवार्ड और असंख्य उपलब्धियों को देखते हुए मनोरंजन के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए चुना गया है।
गागा ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि बिलबोर्ड ने ’वुमन ऑफ द ईयर’ के लिए चुना है। उन्होंने इसके लिए शुक्रिया कहा और खुद को भाग्यशाली बताया है।
गागा जल्द ही एक्टिंग में भी अपना डेब्यू करने जा रही है। गागा अमेरिकन हॉरर स्टोरी : होटल के आगामी सत्र से पहली बार अभिनय में पदार्पण करेंगी। इस सम्मान के साथ ही गागा टेलर स्विफ्ट, पिंक, कैटी पेरी और ब्योन्स की सूची में शामिल हो गयी हैं।
- - Advertisement - -