वजन बढ़ाएंगे ये पांच जरूरी उपाय
आज जहां ज्यादातर महिलाएं मोटापे से बचने के लिए सुपरफूड्स की तलाश कर रही हैं, वहीं कुछ लड़कियंा ऐसी भी हैं, जो अपने दुबलेपन से परेशान हैं। उन्हें हर दिन किसी न किसी के कमेंट का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों का वजन कम होता है वे ज्यादातर दवाइयां या पाउडर का सेवन करना बेहतर मानते हैंं। मगर इसका भी इन पर कोई खास असर नहीं दिखता है। अगर आप बहुत ज्यादा पतली-दुबली हैं, तो डाइटीशियन द्वारा बताए गए उपायों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। डॉॅ.ज्योत्सना लाल के अनुसार यदि पतली लड़कियां जंक फूड खाना बंद कर दें और अपने खान-पान का ठीक से ध्यान रखें तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा साथ ही वे स्वस्थ भी रहेंगी।
रोज करें व्यायाम-
रोजाना व्यायाम करने से आपके शरीर का फैट मांसपेशियों में चेंज हो जाएगा। कुछ योगासन और संास लेने वाला व्यायाम करना बेस्ट है। इससे स्टेमिना बढ़ेगा। आप चाहें तो ब्रिज पोज, कैट पोज आदि भी कर सकती हैं।
प्रोटीन-
प्रोटीन डाइट लेने से वजन जल्दी बढ़ता है। मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। आपको दूध, चीज, मंगूफली, बटर,खजूर, दाने और बीन्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। सुबह बनाना शेक का एक गिलास और गर्मियों में शाम को मैंगो शेक का एक गिलास पीने से वजन बढ़ जाएगा।
शहद-
यह डायजेस्टिव प्रोसेस को दुरस्त रखने के साथ ही वजन बढ़ाने का काम भी करता है। पतली लड़कियों को एक टेबलस्पून शहद एक गिलास गरम दूध में मिलाकर लेना चाहिए।
बादाम-
अगर आपको वजन बढ़ाना है साथ ही खूबसूरत भी दिखना है, तो बादाम एक बेहतर विकल्प है। इसमें विटामिन, आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। रातभर भीगे हुए बादाम को पीसकर इसमें एक टेबलस्पून बटर और मिश्री मिलाकर खाने से असर बहुत जल्दी दिखाई देगा।
बार्ली, जौ
रातभर जौ के दाने भिगोकर रखें। सुबह इसके छिलके निकालकर दूण में उबालकर खीर तैयार करें। फिर इसमें शक्कर या शहद मिलाकर खाएं। इसमें दो खजूर भी डाल सकती हैं।
|