विदेशियों को लुभा रहा है वैडिंग टूरिज्म
भारत में वैडिंग टूरिज्म का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। वेडिंग टूरिज्म का मतलब है विदेशियों का भारत में होने वाली शादी समारोह में शिरकत करना। इस तरह विदेशी न केवल भारतीय परिवेश और संस्कृति से रूबरू होते हैं, बल्कि देश को विदेशियों से अच्छी कमाई भी होती है। हाल ही में दिल्ली में हुई एक शादी में विदेशों में आए दस स्टूडेंट्स मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। ये अलग-अलग देशों से आए थे पर शादी के रस्मो रिवाज में एक जैसी रूचि ले रहे थे। शेरवानी, कुरते, चूढ़ीदार, में सजे और चमकीले सलवार सूट और लांचा पहने विदेशी लड़कियां सभी की उत्सुकता का केंद्र बना हुई थीं।
बदल रहा है सिनैरियो-
शादी में शामिल हुई एक विदेशी लड़की ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि पहले एशियाई देशों की छवि अहिंसक देशों की थी। बढ़ते आतंकवाद और हिंसा ने इसकी निगेटिव इमेज बना दी है। इसलिए सुरक्षा हमारी पहली शर्त हो गई है। वहीं अन्य लड़की का कहना है कि हम गुजरात के भावनगर में इस शादी में आकर इसलिए भी खुश हैं कयोंकि यहां हम लोगों के साथ हैं, अकेले नहीं। हमने 10 दिन में कई जगह देखीं। तीन दिन शादी एन्जॉय की। चार दिन गुजरात की विभिन्न जगहों पर घूमने के बाद एक दिन आगरा और दो दिन दिल्ली घूमकर हम फिर अपने देश स्विट्जरलैंड वापस चले गए। शादी में भारत आने पर हमारी सोच पूरी तरह बदल गई है।
सस्ता है ये टूरिज्म–
विदेश से पीएचडी करके आए आयुष की शादी में कई दोस्त आए। आयुष कहते हैं विदेश में रहना बहुत महंगा है। वहीं एक अन्य छात्रा कहती हैं कि मैं शादी के खानपान से काफी कुछ जान पाई हूं, वरना रेस्तरां में इस नए खान-पान का तो पता ही नहीं चलता।
फायदेमंद है वैडिंग टूरिज्म
गुडग़ांव के एक फॉर्महसउस में हुए एक शादी में आए कुछ विदेशी मेहमान ने अपने अनुभव बांटते हुए बताया कि हम यहां आकर दंग हैं। यहां लगता है जैसे देश में गरीबी है ही नहीं। भारतीय दिखावे के इतने शौकीन हैं, यह जानकर बहुत धक्का लगा। यहां की शांदियां देखकर कोई भी यहां के एनजीओ को पैसा देना पसंद नहीं करेगा। बेहतर हो इन पर सरकार कानूनी नियंत्रण रखे। वेउिंग प्लानर चारू कहती हैं कि निजी काम से आया विदेशी पयर्टक भी किसी देश की सांस्कृतिक संपन्नता व आम लोगों का व्यवहार देखना चाहता है, इसलिए दिखावे के बजाए इन शादियों को सहत रखना जरूरी हो गया है। वैडिंग टूरिज्म आर्थक, सामाजिक हर लेवल पर लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।