Thursday, August 31st, 2017
Flash

वॉलपेपर से बढ़ाएं दीवारों की रौनक




Art & Culture

फैशन के बदलते दौर ने घरों को भी मॉडर्न लुक दे दिया है। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग अपने घरों में को संजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साज-सजावट से भरा-पुरा घर हमारी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देता है। यदि आप भी अपने घर की दीवारों को सजाना चाहते हैं, जिदंगी में खुशियों के रंग भरना चाहते है तो आप अपने घर की दीवारों पर तरह-तरह के वॉल पेपर लगा कर सजा सकते है। इससे आपके घर की रोनक बढ़ जाएंगी। देखिए कुछ तस्वीरें

 
अगर आप भी नया घर बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि दीवारें सिंपल न हो क्योंकि प्लेन दीवारों से घर फीका सा लगेगा। अगर आप घर बनवा रहे हैं तो सबसे पहले दीवारों को रंगत खिलाए उन्हें तरह-तरह के वॉल पेपरों से सजाए। आप दीवारों पर ट्री, हार्ट और एनिमल क्रैएटिव म्यूर्ल्स बनवा सकते हैं। यह देखने में बड़ी ही खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं।

बच्चों का कमरा सजाना हैं तो आप दीवारों पर कविता, एल्फाबैट्स या उनके पसंदीदा कार्टून करेक्टर वाले वॉल पेपर भी लगाए। इससे कमरे में नई जान आएगी और माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। वैसे सोशल मीडिया पर भी क्रिएटिव वॉल म्यूर्ल्स बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ आजकल दीवारों पर वॉलपेपर लगाने के साथ साथ 3डी स्टीकरों को लगाने का प्रचलन भी बढ़ गया है। यह 3डी स्टीकर दीवार पर लगे हुए बहुत ही सुंदर लगते हैं।

 

 

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories