सलमान का मजाक उड़ाना ट्विंकल को पड़ा मंहगा, ट्विटर पर हुईं ट्रोल
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस-राइटर ट्विंकल खन्ना एक्टिंग से ज्यादा हमेशा अपने ब्लॉग फनी बोन्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने इस ब्लॉग को लेकर वह कई बार लोगों को अपने कमेंट का शिकार बनाती है, लेकिन इस बार उन्होंने जिनका मजाक बनाया है वो और कोई नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान हैं।
सलमान को लेकर ट्विंकल ने लिखा
अपने हालिया कॉलम में ट्विंकल ने कुछ सेलेब्स के लिए मेट्रिमोनियल ऐड दिया है। इसमें ट्विकल ने सलमान की शादी को लेकर मजाक बनाया। उन्होंने लिखा, ’हिंदुस्तान के सबसे ओलडेस्ट लेकिन एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस, ड्रामा और आर्ट में माहिर हैं, उनके लिए खुबसूरत, लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए। क्योंकि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकता। धर्म की कोई दिक्कत नहीं। संपर्क करें[email protected]’।
भड़क गए फैंस
सलमान खान के लिए ट्विंकल खन्ना का ये मजाक दबंग के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो लोग उनसे काफी नाराज हुए। साथ ही ट्विटर पर उन्हें ट्रोल भी कर लिया गया। इतना ही नहीं ट्विंकल के साथ लोगों ने उनके पति अक्षय कुमार का भी जकर मजाक उड़ाया।गौरतलब है कि सलमान और ट्विंकल की जोड़ी, साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ में साथ नज़र आई थी। ट्विंकल की पहली किताब ‘मिसेज फनी बोन्स’ साल 2015 में आई थी, उनकी दूसरी किताब ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ पिछले महीने रिलीज हुई है।
- - Advertisement - -