सांप से भी जहरीला है ये पौधा, सहलाने वाले का करता है बुरा हाल
न्यूयार्क। वैसे तो पेड़-पौधे से हमें फल, सब्जियां और जड़ी बूटियां मिलती हैं। इन्हीं की मदद से हमें ऑक्सीजन मिलती हैं और यह वर्षा और बाढ़ को रोकने में मदद करते हैं लेकिन कुछ पेड़ वाकई हमारे लिए खतरनाक है, जो हमारी जान तक भी ले सकते हैं। जी हां….इन्हीं खतरनाक पेड़-पौधे में से एक है किलर ट्री के नाम से मशहूर जाइंट होगवीड का पौधा। गाजर की प्रजाति का ये पौधा इतना खतरनाक है कि इसे छूने भर से हाथों पर फफोले पड़ जाएंगे। इसे छूने वाले लोगों के जख्मी और अंधे होने की खबरें भी मिली हैं।
गाजर की प्रजाति के इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। इसकी सुंदरता को देखकर इसे छूने का दिल करता है लेकिन इसको एक बार छूने के बाद आप जरुर पछताएंगे। तस्वीरों में भी दिखाया गया है कि कैसे इसको छूते ही 48 घंटे के भीतर शरीर पर कई सारे छाले निकल आते हैं, जिसे ठीक होने में सालों लग सकते हैं। डाक्टरो का कहना है कि इस तरह की कोई दवा नहीं जो इस पेड़ का तोड़ निकाल सके।
दरअसल होगवीड के अंदर पाया जाने वाला जहरीला रसायन ही इसे सांप के जहर से भी ज्यादा खतरनाक बनाता है। होगवीड के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो मनुष्य की त्वचा के संपर्क में आते ही काफी भयानक परिणाम देता है।
अगर आपने इस पेड़ को सहला भी दिया तो कुछ ही घंटों में पूरी त्वचा जलने लगेगी। यहां तक कि इसके संपर्क में आया व्यक्ति कम से कम 6 महीने तक सूरज की रोशनी में नहीं जा सकता। अगर धूप में गए तो परिणाम और भयंकर हो जाएंगे। ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।
- - Advertisement - -