सोशल साइट पर छाई हैं MS धोनी कि लिटिल प्रिसेंस जीवा
- - Advertisement - -
मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन कूल माही की बेटी जीवा सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड हैं। हाल ही में साक्षी धोनी ने बेटी की कुछ फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके साथ साक्षी ने लिखा है कि, वक्त कब निकल गया पता ही नहीं चला। जीवा करीब 8 महीने की हो गई है।
कई लोग कर चुके री-ट्वीट
लिटिल प्रिंसेस जीवा के इस फोटो को जबरदस्त लाइक्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं इस खूबसूरत फोटो को कई लोग री-ट्वीट भी कर चुके हैं। इस फोटो में जीवा बहुत क्यूट लग रही हैं।
पहले भी फोटो कर चुकीं हैं शेयर
फरवरी 2015 को जन्मीं लिटिल प्रिसेंस जीवा के फोटोज साक्षी ने कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। आईपीएल-8 में भी धोनी पत्नी और बेटी के साथ थे। तब ही फैमिली फोटोज सामने आई थीं।
वीडियो भी कर चुकीं हैं शेयर
इससे पहले साक्षी ने बेटी जीवा का एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो लैपटॉप में डांस देखकर डांस करने की कोशिश करते हुए नजर आ रही थीं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -