सानिया ने जीता एक और खिताब, जानते हैं इनके कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्टर्स
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल का आठवां खिताब अपने नाम कर लिया है। यह साल सानिया के लिए इस लिए खास रहा क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक कर साल का 8वां खिताब चाइना ओपन अपने नाम कर लिया है। तो आइए जानते हैं टेनिस की राजकुमारी सानिया मिर्जा की कुछ इंट्रेसि्ंटग बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे..
सानिया के पहले कोच उनके पिता
हैदराबाद की सानिया बचपन से ही पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन किन उनके पिता ने जल्द ही उनमें टेनिस का हुनर देखा और उनके पहले कोच बन गए। बस फिर क्या था, पेन की जगह हाथ में टेनिस रैकेट आ गया। इतना ही नहीं सानिया के पहले कोच भी उनके पिता इमरान मिर्जा ही थे। मुंबई में जन्मी और हैदराबाद में पली-बढ़ी सानिया ने 6 साल कि उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। सानिया कि स्कूलिंग हैदराबाद में पूरी हुई और बाद में उन्होंने सेंट मेरी कॉलेज से ग्रैजुएशन कर किया।
अर्जुन और पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी जा चुकी सानिया
सानिया ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की। 2004 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2006 में उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में 32वीं वरियता प्राप्त थी। ये पहला मौका था, जब किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी को किसी ग्रैंड स्लैम ओपन में कोई वरीयता मिली थी।
2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते
2007 में सानिया मिर्जा की रैंकिंग 27 तक पहुंच गई थी। भारत के लिए खेलना हमेशा सानिया का जुनून रहा है। उन्होंने 2002, 2006, 2010 और 2014 एशियन गेम्स में भारत का नेतृत्व किया और 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते हैं।
विवादों में रहा था नाता
सानिया का क्रश रूसी टेनिस प्लेयर मरात साफिन था। वो उन्होंने बुहत पसंद करती थी। 2004 में विवादों के साथ सानिया मिर्जा का चोली-दामन का साथ रहा था। उन्होंने टेनिस में छोटी स्कर्ट पहनने को लेकर उन पर फतवा भी जारी हो चुका है। इस बात से दुखी होकर सानिया ने भारत में कभी न खेलने के लिए कसम खाई।
दोस्त से हुई थी सगाई, लेकिन पाक क्रिकेटर से कि शादी
2009 में सानिया ने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई कि थी। हालंकि यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और यह सगाई टूट गई।सानिया पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक को अपना दिल दे बैठीं। विवादों के बीच भी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2012 को शादी कर ली थी। इस विवाह के बारे में इतनी उत्सुकता थी कि साल 2010 में तमाम महिला टेनिस खिलाड़ियों में सानिया गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं।
मार्टिना हिंगिस के साथ महिला डबल्स में विम्बलडन का खिताब जीतने से पहले सानिया तीन मिक्स्ड डबल्स के खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। ये हैं – 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन। इस समय सानिया मिर्जा दुनिया की नंबर 1 महिला डबल्स खिलाड़ी हैं।