सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जमावड़ा, 5 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद
उज्जैन में महापर्व सिंहस्थ कुंभ शुरू हो चुका है। लाखों श्रद्धालु भी क्षिप्रा नदी में स्नान कर रहे हैं। क्षिप्रा नदी में पहला शाही स्नान सुबह 3 बजे शुरू हुआ। 13 अखाड़ों के साधु संत डुबकी लगा रहे हैं। लाखों श्रद्धालु भी क्षिप्रा नदी में स्नान करने पहुंचे। एक महीने तक चलने वाले इस कुंभ के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई हैं।
अगले एक महीने में यहां करीब 5 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए हाईटेक पुलिस कंट्रोल , सीसीटीवी कैमरे और 22000 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
कैशलेस होगा मेला-
पहली बार कुंभ का मेला कैशलेस होगा। यानि लोगों को मेले में पैसे ले जाने की जरूरत नहीं है। 70 एटीएम और 300 बैंक एक्जीक्यूटिव हैं। दुकानों में भी कार्ड चलेगा। क्षिप्रा के 8 किमी के दायरे में ऐसे 9 घाट बनाए गए हैं, जहां एक लाख लोग एकसाथ डुबकी लगा सकते हैं।
क्या है सिंहस्थ-
चार कुंभ मेलों में से एक सिंहस्थ।
क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाने की परंपरा।
समुद्र मंथन से निकला कुं भ क्षिप्रा में गिरा।
सूर्य मेष राशि में और बृहस्पति सिंह राशि में।
12 साल में बनता है ये योग।
हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में लगता है कुंभ।
|