हमारे तिरंगे से मिलते-जुलते हैं इन देशों के नेशनल फ्लैग
- - Advertisement - -
दुनियाभर के सभी देशों की पहचान उनके नेशनल फ्लैग से होती है। यह फ्लैग न सिर्फ़ उस देश की पहचान बताता है बल्कि उसके इतिहास और विचार को भी दिखाता है। देश का नेशनल फ्लैग ही तो वह ज़रिया होता है जो हमें देश के प्रति कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है। त्याग और समर्पण की परिभाषा बताता है।
बहरहाल, हमारे तिरंगे के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं लेकिन आज हम आपको उन चंद देशों के झंडों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे तिरंगे से थोड़ा-बहुत मेल खाते हैं।
बोलिविया (Bolivia)
भारत की ही तरह बोलिविया के नेशनल फ्लैग में भी तीन रंगों में तीन पट्टियां हैं। तिरंगे की पहली पट्टी लाल रंग की, दूसरी पट्टी पीले रंग की और तीसरी पट्टी हरे रंग की है।
बताया जाता है कि बोलिविया के फ्लैग में लाल रंग सैनिकों की बहादुरी का, पीला रंग देश की संपत्ति और हरा रंग प्राकृतिक संसाधनों और समाज की एकता को जोड़ने के लिए कहता है।
नाइजर (Niger)
भारत और नाइजर के तिरंगे में काफ़ी समानता देखने को मिलती है। हमारे तिरंगे की ही भांति नाइजर के फ्लैग में भी तीन कलर है। तिरंगे की पहली पट्टी ऑरेज़ कलर में, दूसरी पट्टी सफ़ेद कलर में और तीसरी पट्टी हरे कलर में है।
नाइजर के तिरंगे की पहली पट्टी का रंग देश के लोगों को सूर्य की भांति बनने और त्याग करने का संदेश देता है। तिरंगे की दूसरी पट्टी का रंग (सफ़ेद रंग) देश की जनता में पवित्रता और मानवता का संदेश देती है। इसके साथ ही सफ़ेद रंग नाइजर की नदियों के बारे में भी जानकारी देता है। वहीं हरा रंग देश के लोगों को उम्मीद रखने का संदेश देता है।
घाना (Ghana)
लाल, पीला और हरे कलर की तीन पट्टियों में घाना का राष्ट्रीय ध्वज भी है।
इसके साथ ही तिरंगे की दूसरी पट्टी पर पांच प्वाइंट के साथ एक स्टार बना हुआ है। बता दें कि भारत की ही तरह घाना के तिरंगे में भी समय-समय पर बदलाव हुआ है।
- - Advertisement - -