हॉलीवुड की हस्तियां थी हॉट योगगुरू की फैन, एक केस में गंवा दी 500 करोड़ की संपत्ति
कहा जाता है कि योग की शुरूआत भारत से ही हुई थी और इसी के बाद पूरी दुनिया इसे अपनाती है। योग करने वाले भारत में कई योगगुरू हुए जिन्होंने योग को ऊंचाईयों पर पहुंचाया। योग के लिए हम अक्सर बाबा रामदेव को ही जानते है। लेकिन आज हम आपको एक दूसरे योगगुरू के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में योग के लिए फेमस है।
हॉट योगा के लिए फेमस
दुनियाभर में हॉट योगा चेन चलाने वाले बिक्रम चौधरी अपने अनोखे योग के लिए दुनियाभर में फेमस है। ये हॉट योगा सिखाते है जिसमें कमरे का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है। कुछ ही दिनो पहले ये सेक्शुअल असॉल्ट के केस को लेकर सुर्खियों में आए थे। इनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको इनके बारे में कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं।
बचपन में जीता नेशनल योगा कॉम्पीटिशन
बिक्रम चौधरी एक इंडियन योग टीचर है जिनका जन्म 10 फरवरी 1944 को कलकत्ता में हुआ था। इन्होंने तीन साल की उम्र से ही योग सीखना शुरू कर दिया था। पांच साल की उम्र में इन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर नेशनल योग चैंपियनशिप जीती थी। बिक्रम ने 26 आसन की एक सीरिज बनाई जिसे हॉट योग नाम दिया।
हैल्थी है हॉट योगा
हॉट योग में 26 आसन है जो 90 मिनट तक चलते हैं। बिक्रम चौधरी इसके लिए ‘बिक्रम योग’ नाम का एक संस्थान भी चलाते है। यहां पर हॉट योग सिखाया जाता है जो 105 डिग्री फॉरेनहाइट के तापमान पर किया जाता है। बिक्रम योग का लक्ष्य सामान्य तंदुरूस्ती कायम करना है। बिक्रम मानते है कि गर्म किया गया स्टूडियो तनाव और थकान को कम करते हुए गहराई तक फैलाव और चोट से बचाव की सुविधा देता हैं। उनका दावा है कि हॉट योगा शरीर की प्रत्येक मांसेपेशी, जोड़ और अंग को उत्प्रेरित करता है।
720 से ज़्यादा स्कूल
बिक्रम चौधरी पूरी दुनिया में हॉट योग गुरू के नाम से फेमस है। विदेशों में उनकी काफी फैन फॉलोविंग है। 220 देशो में उनके खोले 720 स्कूल है, जहां बिक्रम योग सिखाया जाता हैं। हॉलीवुड की कई हस्तियां जैसे मैडोन, मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी उनके फॉलोवर्स में शामिल है।
वकील ने लगाए यौन शोषण के आरोप
साल 2014 में उन पर उनकी वकील समेत 6 महिलाओं द्वारा सेक्शुअल असॉल्ट के आरोप लगाए गए, जिसके चलते वे विवादों में आ गए थे लेकिन इसी पर बिक्रम ने कहा था कि महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं, उन्हें प्यार करती हैं। इसके बाद उन पर लगे आरोप सामने आने लगे। इसी के चलते उनकी पत्नी ने भी तलाक दे दिया।
छिन गई 500 करोड़ की संपत्ति
आपको बता दें कि इस कॉन्ट्रोवर्सी से पहले बिक्रम 500 करोड़ और 40 लग्जरी कारो के मालिक हुआ करते थे। लेकिन उन पर लगे आरोपो के बाद उनकी ये संपत्ति उनकी वकील के पास आ गई। कोर्ट ने उन्हें इस संपत्ति से बेदखल कर दिया है और उनके 700 स्टूडियों का मालिकाना हक वकील मीनाक्षी को दे दिया है।
- - Advertisement - -