होली के रंग छुड़ाएंगे ये 7 होममेड फेसपैक
होली खेलना तो सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इसके बाद स्किन से कलर छुड़ाना काफी चैलेंजिंग होता है। लोग तो कलर छुड़ाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन होली का पक्का रंग यूं ही छूटता। आप भी होली के रंग छुडाऩे के लिए बाजार से कई फेसपैक भी लाते होंगे, जिससे जल्दी ही स्किन से कलर छूट जाएं। तो अब आपको बाजार से फेशवॉश या फेसपैक लाने की जरूरत नहीं है। आप होममेड फेसपैक की मदद से ही होली के कलर आसानी से छुड़ा सकते हैं। जी हां, इन फेसपैक में मौजूद सभी चीजें आपके घर में ही मौजूद होंगी। ऐसे में इन्हें घर पर ही बनाना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा।
मुलतानी मिट्टी पैक-
मुलतानी मिट्टी को पानी में मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब ये सूख जाए, तो चेहरा धो लें। आपके चेहरे पर लगे होली के सभी रंग छूट जाएंगे।
बेसन एंड कर्ड पैक-
यदि आपकी स्किन ड्राई है, तो होली के कलर इसे और ज्यादा ड्राई बना देंगे। ऐसे में बेसन और दही से बना फेसपैक का इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा है। थोड़े से बेसन में दही और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाएं। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर बीस मिनट तक लगे रहने दें। फिर इसे नॉर्मल वॉटर से धो लें।
आलमंड हनी पैक-
आलमंड और हनी फैसपैके को भी आप घर में ही बना सकते हैं। इसके लिए बादाम का पाउडर, शहद और कुछ बूंदें लेमन जूस की मिलाएं। साथ ही में थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। कुछ देर बार इसे धो लें।
मसूर दाल एंड ऑरेंज पील पैक-
होली के रंग छुड़ाने के लिए ये सबसे अच्छा फेसपैक साबित होता है। पिसी हुई मसूर दाल और संतरे के सूखे हुए छिलकों को मिला लें। इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें तीन बूंदें लेमनजूस की मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और जब फेसपैक सूख जाए, तो चेहरा धो लें।
बनाना पैक-
ये फेसपैक यकीनन आपके होली के कलर को छुड़ाने में आपकी बहुत मदद करेगा। इसके लिए आपको बस पिसे हुए केले में शहद और दूध मिलाना है। इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। इसके लिए आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करना होगा।
बेसन एंड राइस फलोर पैक-
बेसन और चावल का आटा बराबर मात्रा में लें। इसमें आधा टीस्पून हल्दी पाउडर मिलाएं। गुलाबजल डालकर एक स्मूथ पैक तैयार करें। हल्दी चेहरे पर रंगों के कारण हेाने वाले रेशेज को दूर करेगी।
लेमनजूस एंड एलोवैरा-
एलोवैरा जेल के साथ थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब चेहरा धोकर पोंछ लें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इस रस को चेहरे पर लगाएं। और फिर चेहरा धो लें।अब होली खेलने से पहले ही इन फेसपैक को बनाकर तैयार रखें और होली के बाद कलर छुड़ाने के लिए इन्हें अपनी स्किन पर अप्लाई करें। जल्द ही आप अपने चेहरे पर पहले की तरह निखार पाएंगे।
होली के अगले दिन ऐसे करें देखभाल-
होली के अगले दिन स्किन पर नरिशिंग फेस मास्क जरूर लगाएं। आप चाहें तो ये घरेलू मास्क भी लगा सकती हैं। आधा कप दही में चुटकीभर हल्दी और दो टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे गर्दन व हाथों पर लगाएं। तीस मिनट बाद पानी से इसे धो लें। ये मास्क टैन हटाता है , स्किन को नरिश करता है , स्किन को स्मूथ बनाने के साथ ही उसकी पीएच भी संतुलित करता है। तो अब आप बेफिक्र होकर होली का पूरा मजा ले सकते हैं।
|