होली पर मजे से बनाएं बेसन खोया बर्फी
होली का त्योहार भाईचारे और गिले-शिकवे को भुलाने का दिन माना जाता है। ये भाईचारा तब और गहरा हो जाता है जब हम अपने किसी को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाते हैं। इस होली यदि आप भी अपनों को खुश करने के लिए इंटरनेट पर कोई स्वीट डिश की रेसिपी सर्च कर रही हैं तो हम आपकी उलझन को कम कर देते हैं। हम आपको बता रहे हें बेसन खाया की बर्फी। ये बनाने में काफी आसान है। घर पर आए मेहमानों को अगर आप ये बर्फी खिलाएंगी, तो वह आपकी कुकिंग
के कायल हो जाएंगे।
सामग्री-
1 कप- बेसन
आधा कप- खोया
आधा कप- कंडेस्ड मिल्क
एक चौथाई कप- शुगर पाउडर
1 टेबलस्पून- कटे काजू
2 टेबलस्पून- घी
1 टेबलस्पून- इलायची पाउडर
विधि-
– एक कड़ाही में घी गर्म करें फिर इसमें कटे काजू को ब्राउन होने तक फ्राई करें ओर फिर किनारे किसी प्लेट पर निकालकर रख दें।
– अब दूसरी कड़ाही में बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
– जब बेसन से घी अलग होने लगे और बेसन से खूशबू आने लगे , तो बेसन को गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।
– जब तक बेसन ठंडा हो रहा है, तब तक आप कड़ाही में खोया डालकर दो से तीन मिनट तक गरम करें जिससे वह थोड़ा ढीला हो जाए।
– इसमें कंडेस्ड मिल्क और पाउडर शुगर मिला लें।
– अब इसमें इलायची पाउडर, बेसन, काजू और इलायची मिलाएं।
– अब कड़ाही को गैस पर रखकर बेसन और खोए के मिश्रण को चलाती रहें।
– जब ये मिश्रण कड़ाही से चिपकना बंद हो जाए तब इसे निकालकर घी लगी थाली में फैला दें।
– मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे चाकू से अपनी पसंद के शेप में काट लें।
– आप चाहें तो बर्फी को आधा घंटे या एक घंटे के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं।
|