बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हैं कमाई के मामले में सबसे आगे
2015 लगभग जाने को है। लेकिन ये साल बहुत ही खास रहा है जी हां इस साल कुछ ऐसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने जमकर कमाई की और साथ ही सुपर हिट फिल्में दी। अभी तक आपने सिर्फ टॉप कम्पनीज और बॉलीवुड एक्टर के बारे में ही सुना होगा जो सबसे ज्यादा कमाते हैं लेकिन अब जमाना बदल गया है ऐसे में हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेस कैसे पीछे रह सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अब एक-एक फिल्मों की करोडो में फीस लेती है। चौंक गए न !! आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जो कमाई के मामले में सबसे आगे…
Kangana Ranaut – 10-11 Crores
बॉलीवुड की ’क्वीन’ कंगना को इस साल ’कट्टी बट्टी’ में असफलता भी देखनी पड़ी। लेकिन उनकी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में उनकी एक्टिंग ने जो कमाल किया, उसके सब कायल हो गए। बॉलीवुड क्वीन को बॉलीवुड पर फिल्म के लिए 10 से 11 करोड़ देता है।
Kareena Kapoor 9-10 Crore
बेबो के नाम से फेमस करीना कपूर खान बॉलीवुड में जब नई-नई आयी थी तब उनकी फिल्मों नें उन्हें वो पहचान नहीं दिलाई जो पहचान उन्हें जब वी मेट फिल्म से मिली। इस फिल्म के बाद उनके करियर नें एक उडान भरनी शुरु कर दी थी अब उनका करियर नई ऊचाईयों को छूएंगा तो जाहिर सी बात है कि करीना भी उन ऊचाईयों जितनी महंगी होंगी। करीना प्रति फिल्म लगभग 9-10 करोड़ रूपये चार्ज करती है।
Deepika Padukone 8-9 Crore
इस साल दीपिका पादुकोण को जबर्दस्त कामयाबी मिली। जी हां उनकी अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म ’पीकू’ के लिए उनको हर तरफ से तारीफ मिली। इतना ही नहीं हाल ही में रणवीर सिंह के साथ आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में मस्तानी का रोल अदा कर सबका दिल जीता। दीपिका को शानदार यंग एक्ट्रेस माना जाता है। दीपिका प्रति फिल्म लगभग 9-8 करोड़ रूपये चार्ज करती है। दीपिका की किसी फिल्म में होना ही, फिल्म की रैंकिंग बड़ा देता है।
Priyanka Chopra 8-9 Crore
देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला। उनके अमेरिकी टीवी शो के चर्चे बड़े सितारों की फिल्मों पर भारी रहे। इस साल उनकी ’दिल धड़कने दो’ और बाजीराव मस्तानी में भी उनको सराहा गया। वो पूरे साल सुर्खियों में रहीं। प्रियंका ही एक ऐसी एक्ट्रेस है जो फिल्म को अपने दम पर सफलता दिला सकती है। प्रियंका प्रति फिल्म 9-8 करोड़ रुपए लेती हैं।
Vidya Balan 6-7 Crore
अपने एक्टिंग के दम पर राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी विद्या बालन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक है। महिला प्रधान फिल्मो के लिए विद्या ही बॉलीवुड निर्माताओ की पहली पसंद रहती है। विद्या प्रति फिल्म के लिए लगभग 6-7 करोड़ रूपए लेती है।
Katrina Kaif 6-7 Crore
बॉलीवुड में अनेक हिट फिल्म देने वाली बार्बी डॉल व मासूम सी स्माइल वाली कैटरिना कैफ हैं। कैटरिना कैफ प्रति फिल्म के लिए लगभग 6-7 करोड़ रूपये चार्ज करती है।
Anushka Sharma 5-6 Crore
यंग और टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जो फिल्मो में अपनी हाई परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। अनुष्का शर्मा प्रति फिल्म के लिए लगभग 5-6 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
Sonakshi Sinha 5-6 Crore
बॉलीवुड में दबंग सलमान खान के साथ एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत बड़ी है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अपनी एक अलग ही पहचान हासिल करती है। सोनाक्षी एक साल में लगभग 3-4 फिल्मे करती है और सोनाक्षी जिस तरह से एक के बाद एक हिट फिल्मे दे रही है उसके साथ साथ इनकी प्राइस लिस्ट भी बढती जा रही है सोनाक्षी प्रति फिल्म लगभग 5-6 करोड़ चार्ज करती है।
Alia Bhatt
फिल्म इंडस्ट्री में बिलकुल नयी, लेकिन मजबूती से अपनी पहचान बना चुकी आलिया भट्ट इस लिस्ट में शामिल है। अभी तक आलिया ने कुछ गिनती की ही फिल्में की है लेकिन जिस तरह से आलिया को रिस्पांस मिला है वो अमेजिंग है। इसी कारण आज आलिया के पास फिल्मों के साथ साथ अनेक एडवरटाइजिंग ऑफर भी है आलिया भी प्रति फिल्म लगभग 3 करोड़ लेती है।
Parineeti Chopra
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन परिणीति चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। परिणिति की फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिलता है परिणीति भी प्रति फिल्म लगभग 3 करोड़ लेती है।