Thursday, August 31st, 2017
Flash

10 बातें जो हमें पतंग से सीखनी चाहिए




Social

[avatar user=”ruchi” size=”thumbnail” align=”left” /]

14 जनवरी के दिन को देश भर में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल के रुप में मनाया जाता है। काफी दिनों पहले से ही लोग इस दिन की तैयारी में जुट जाते हैं। इस दिन आकाश में उड़ती हुई रंग-बिरंगी पतंग के नजारों को देखा जा सकता है। खासतौर पर गुजरात में इस दिन का नजारा देखने लायक होता है। यहां लोग सुबह से ही पतंगबाजी में लग जाते हैं। सारा दिन पतंगबाजी में बिताया जाता है। ये एक ऐसा फेस्टिवल है जिसे बच्चे, बूढ़े और युवा एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन अच्छी बात तो ये है कि पतंगबाजी केवल मजे करने के लिए ही नहीं होती इससे हम बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। इस काइट फेस्टिवल के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी कुछ बातें जो आप पतंग से सीख सकते हैं।

12979-colorful-kites-1680x1050-digital-art-wallpaper

1. उड़ना मुश्किल है और गिरना आसान

पतंग हमें सिखाती है कि ऊपर उठने के लिए शक्ति और ऊर्जा की जरुरत होती है लेकिन नीचे गिरने के लिए आपको किसी भी तरह की मेहनत नहीं करनी होती है। इसिलिए हमें भी ऊपर उठने के लिए प्रयास और मेहनत करना चाहिए।

2. अनुकूल परिस्थितियां

यदि हवा नहीं चल रही है तो पतंग उड़ाना मुश्किल हो जाता है। पतंग की उड़ान के लिए हवा का बड़ा महत्व होता है। उसी तरह हमारी जिंदगी में हमें आगे बढ़ना है तो हमें भी अन्य लोगों की मदद की जरुरत होती है। इसलिए हमें सबसे संबंध बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

3. गुरुओं का आदर करना

जो डोर पतंग को रास्ता दिखाती है वो हमेशा ही अदृश्य होती है लेकिन फिर भी वो उसे ऊंचा लेकर जाती है। उसी तरह हमारे गुरु और मार्गदर्शक भी हमें कदम-कदम पर रास्ता दिखाते रहते हैं। वो हमारे जीवन को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हमें हमेशा गुरुओं का आदर और सम्मान करना चाहिए।

4. छोटों का महत्व समझना

सब लोग पतंग को तो प्यार से देखते हैं लेकिन उसकी पूंछ को अनदेखा कर देते हैं। पतंग की ये पूंछ ही उसके उड़ने में उसका संतुलन बनाए रखती है। इसी तरह हमारे जीवन की कुछ छोटी-छोटी बातें भी हमारे जीवन की यात्रा को प्रभावित करती हैं। इसलिए हमें इन्हें भी महत्व देना चाहिए।

5. ईर्ष्या न करना

एक पतंग दूसरी पतंग को काट भी सकती है। कभी-कभी हम भी अपनी तुलना दूसरों से करने लगते हैं जो हमसे भी अच्छा करते हैं। लेकिन ऐसे में हमें उनसे ईर्ष्या करने की बजाय उनसे नई-नई बातों को सीखने पर जोर देना चाहिए।

6. दूसरों को दुख न पहुंचाना

कई बार एक पतंग से कई पक्षी घायल हो जाते हैं। इसी तरह हमारा व्यवहार भी कभी-कभी दूसरे लोगों को दुखी कर देता है। हमें ये कोशिश करनी चाहिए कि हमारी सफलता से किसी को दुख न हो। हमें अपने उद्देश्यों के लिए दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

7. रंग-रुप की परवाह किए बिना उड़ना

पतंग अपने रंग-रुप की परवाह किए बिना ही आकाश की ऊंचाइयों को छूती है। इसी तरह कोई भी व्यक्ति यदि मेहनत करे तो अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। भले ही उसका धर्म या जाति कोई भी हो।

8. ऊंचे और ऊंचे उड़ते रहना

एक पतंग आकाश की ऊंचाइयों को छू सकती है। इसी तरह हम भी जीवन में काफी आगे जा सकते हैं। बस इसके लिए हमारे लक्ष्य निश्चित होने चाहिए, हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए और लक्ष्यों के लिए समर्पित हो जाना चाहिए।

9. अहंकार न करना

डोर के बिना पतंग एक सजावटी वस्तु की तरह होती है। वो अकेली ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकती। एक पतंग को ये बात पता होना चाहिए। इसी तरह हमें भी कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। ऊंचाइयों को छूने के लिए आपको ’मैं’ से ’हम’ होना जरुरी है। साथ ही खुद को अहंकार से दूर रखना जरुरी है।

10. चुनौतियों का सामना करना

एक पतंग जब निचले स्तर पर उड़ती है तो इमारतों और पेड़ जैसी कई चुनौतियों से निकल कर वो आसमान की ऊंचाइयों को छूती है। उसी तरह शुरुआती दौर में हमें भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमें इन मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि इनका सामना करके आगे बढ़ना चाहिए।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories