106 साल की महिला ने रचाई सगाई, दूल्हे की उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप
कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती और जो भी हो प्यार और जंग में सब जायज है। फिर वो प्यार भले ही उम्र में बहुत छोटा ही क्यों न हो। लेकिन प्यार तो प्यार है। कभी भी किसी से भी हो सकता है। अब इन्हें ही देख लीजिए। ये हैं ब्राजील की रहने वाली एक ऐसी महिला जिन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर आकर शादी रचाई है, जिस उम्र में लोग अपने नाती-पोतो को खिलाते हैं। जी हां, ब्राजील के एक वृद्धाश्रम में रह रही इस महिला ने अपने से 40 साल छोटे आदमी से सगाई कर ली है। वृद्धाश्रम में रह रहे दो लोगों को पहली ही नजर में एकदूसरे से प्यार हो गया था। बाकी कपल्स की ही तरह ये भी शादी करके अपनी दुनिया बसाना चाहते थे, लेकिन सेहत के चलते डॉक्टर्स ने इसकी सलाह नहीं दी। इसलिए दोनों ने इसका अलग तरीका ढूंढ लिया।
दोनों शादी नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने सगाई कर ली। Valdemira Rodrigues de Oliveira नाम की इस औरत ने 106 साल की उम्र में अपने से 40 साल छोटे Aparecido Dias Jacob से सगाई रचा ली। जैकब की उम्र 66 साल है।
दोनों सालों से इस वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। जैकब के हाथ में लकवा मार गया है और वाल्दा की सेहत भी अक्सर खराब रहती है। अगर दोनों शादी करते तो ये इन दोनों की ही पहली शादी होती।
उम्र के इस पड़ाव पर भी वाल्दा चाहती हैं कि वो बीवी होने के पूरे फर्ज निभाएं। वह चाहती हैं कि वह अपने पति के लिए खाना बनाएं और अपने घर के सभी काम करें। दोनों की सगाई एक प्रोजेक्ट के कारण हो पाई है। जिसमें लोगों से पूछा गया था कि वे खुश रहने के लिए क्या करना चाहते हैं।
- - Advertisement - -