गाजियाबाद में आग ने ली 13 लोगों की जान
- - Advertisement - -
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। सहिबाबाद के जयपाल चौक शहीद नगर में चल रहे कपड़े के एक कारखाने में आग लगने से कम से कम 13 लोगों के मरने की खबर है। खबरों के अनुसार इस कारखाने में ग्राउंड और सेकेंड फ्लोर पर जैकेट बनाने का काम चल रहा था। फ़िलहाल आग लगने का सही कारण नहीं पता लग सका है।
मौके पर पहुंची पिलस और अग्निशमन अधिकारियों ने जैसे तैसे स्थिति पर काबू पाया लेकिन तब तक मौत की ये आग 13 जिंदगियां तबाह कर चुकी थी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने छत के ऊपर से कूदकर जान बचाने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि सर्दियां आने के कारण कारखाने का काम रात भर चल रहा था। फ़िलहाल शार्ट सर्किट या किसी अन्य कारणों से इंकार नहीं किया जा रहा है। आग से जलने के बाद इन सभी लोगों को फौरी तौर पर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
- - Advertisement - -