भारत में 22% ज्यादा आये विदेशी पर्यटक, 23%बढ़ी विदेशी मुद्रा आमदनी
पर्यावरण मंत्रालय ने जून 2017 में देश में आए विदेशी पर्यटकों का आँकड़ा जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष और 2015 की तुलना में ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़त पर्यटन उद्योग और सरकारी खजाने के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योकिं विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुए इजाफ़े का मतलब विदेशी मुद्रा की बढ़त है।
- - Advertisement - -
पर्यटन मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों से देश को होने वाली विदेशी मुद्रा आय में इस वर्ष जून में 23% की वृद्धि हुई है। साथ ही उनकी संख्या में 22% की वृद्धि देखी गई है। जून 2017 में पर्यटकों से देश को 13,088 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा की आय हुई। जून 2016 में यह आंकड़ा 10,677 करोड़ रुपये और जून 2015 में 9,564 करोड़ रुपये था।
इसी प्रकार जून 2017 में देश में 6.70 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए जबकि जून 2016 में यह संख्या 5.47 लाख और जून 2015 में 5.12 लाख थी। भारत के पर्यटन स्थलों को निहारने आने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा संख्या बांग्लादेश से है यहाँ से कुल पर्यटकों में से 29.23% पर्यटक भारत आते हैं. इसके बाद 19.70% पर्यटक अमेरिका से, 6.14% ब्रिटेन से, 3.82% मलेशिया से, 2.56% ऑस्ट्रेलिया से और 2.52% चीन से आते हैं.
- - Advertisement - -