जय गंगाजल का दूसरा ट्रैलर रिलीज
मुंबई। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म ’जय गंगाजल’ का शुक्रवार को दूसरा ट्रैलर जारी कर दिया गया है। दूसरे ट्रैलर में प्रियंका चोपड़ा दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के दूसरे ट्रैलर में प्रियंका कैदियों को कानून की किताब पढ़ाते दिख रही हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। डायरेक्टर प्रकाश झा भी फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। प्रकाश एक करप्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा एसपी आभा माथुर के रोल में बोल्ड, ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। फिल्म अगले साल 4 मार्च को रिलीज होगी।
|