इसलिये होता है भारत में 3 और विदेशों में 4 ब्लेड वाले पंखों का यूज
नई दिल्ली। सभी अपने घरों में छत पर पंखा क्यों लगाते हैं इसका बड़ा ही आसान सा जवाब होता है गर्मियों में ठंडी हवा के लिए ताकि हमें गर्मी से छूटकारा मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में तीन ब्लेड वाला पंखा और विदेशों में चार ब्लेड वाला पंखा ही क्यों ज्यादा यूज किया जाता है। आपने कभी इस सवाल के बारे में सोचा है।
आता है इस काम
तो हम आपको बता दें कि दरअसल विदेशों में चार ब्लेड वाले पंखे एयर कंडीशनर ’एसी’ के सप्लीमेंट के रूप में यूज किये जाते हैं। इनका मकसद एसी की हवा को पूरे कमरे में फैलाना होता है। अब क्योंकि 4 ब्लेड वाला पंखा 3 ब्लेड वाले पंखे के मुकाबले धीरे चलता है, इसलिए यह इस काम को अच्छी तरह से कर पाता है।
इसलिये किया जाता है यूज
वहीं दूसरी तरफ भारत में पंखे का यूज यहां पड़ने वाली तेज गर्मी से निजात पाने के लिए किया जाता है जो हमें ठंडी हवा देता है। तीन ब्लेड वाला पंखा हल्का होता है और तेज चलता है, इसलिए भारत में 3 ब्लेड वाला पंखा ज्यादा यूज किया जाता है।
|