पाक ने फिर भारतीय जवान के शव के साथ की बर्बरता
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जी हां एक बार फिर पाकिस्तान ने अपना बर्बर चेहरा दिखाया है। दरअसल आज यानी मंगलवार को पाकिस्तानी फौज ने माछिल सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना ने एक जवान के शव के साथ बर्बरता दिखाई है। आतंकियों ने जवान का शव क्षत-विक्षत कर दिया है।
वहीं पाकिस्तान की इस करतूत पर भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान को इसका करारा जवाब मिलेगा। सेना ने इस बात की भी जानकारी दी है कि तीन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी, सेना इसका बदला जरूर लेगी। सरकार भी इस बात को साफ कर चुकी है कि अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने 28 अक्टूबर को इसी तरह की हरकत को अंजाम दिया था।
इस घटना के बारे में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को जानकारी दे दी गई है। सेना को इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पाक सेना की इस कार्रवाई की भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने कड़ी निंदा की है। विशेषज्ञों ने इसे जिनेवा कन्वेंशन का उल्लघंन बताया है।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...
- - Advertisement - -