BMW की कीमत से भी महंगी बिकी यह मछली
नई दिल्ली। जापान के एक फिश बाजार सुकीजा में एक फिश लग्जरी कारों में शूमार एसयूवी कार BMW X5 से भी महंगी बिकी है। यह बात शायद आपने कभी सोची भी नहीं होगी कि क्या भला कोई मछली इतनी महंगी बिक सकती है। लेकिन यह सच है कि यहां के मछली मार्केट में यह 200 किलो वजनी ब्लूफिन ट्यूना मछली एक लाख 17 हजार डॉलर में बिकी है।
इस रेस्त्रां के अध्यक्ष ने खरीदी मछली
मछली की इस कीमत को अगर भारतीय रूपये में बदला जाए तो यह तकरीबन 77 लाख 92 हजार रूपये में बिकी है। जो भारत में मौजूद BMW प्रीमियम एसयूवी कार X5 की कीमत 69.9 लाख से भी ज्यादा है। इस ब्लूफिन ट्यूना मछली को सुशी जेनमाई रेस्त्रां के अध्यक्ष कियोशी किमुरा ने खरीदा।
पिछले साल इतने में खरीदी थी ट्यूना
पिछले साल उन्होंने एक ब्लूफिन ट्यूना मछली को साढ़े 37 हजार डॉलर यानी तकरीबन 23 लाख 78 हजार रुपये में खरीदी थी। यह सुकीजी फिश मार्केट की आखिरी ऑक्शन थी क्योंकि जल्द ही यह मार्केट टोयोसू में शिफ्ट हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार दुनिया भर में पकड़ी जाने वाली ब्लूफिन ट्यूना मछलियों में से 80 फीसदी मछलियां जापानी खा लेते हैं।