दो साल तक यंग दिखाएगा वैंपायर फेशियल
यंग दिखने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करतीं। हाल ही में हॉलीवुड स्टार किम कर्दाशिया ने यंग दिखने के निए वैंपायर फेशियल करावाया है। जो इन दिनों लेटेस्ट ट्रेंड है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच इस फेशियल को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। आखिर ये एकमात्र फेशियल है, जो आपको एक या दो साल यंग दिखाता है। कॉस्मेटिक सर्जन्स के अनुसार ये फेशियल अभी बहुत नया है, बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी है। हां, लेकिन जो लोग इस फेशियल के बारे में जानती हैं, वो इसे कराने में दिलचस्पी ले रही हैं। ये फेशियल यंग दिखने का एक नायाब तरीका है, जिसे हर उम्र की महिला ट्राय कर सकती है।
क्या है वैंपायर फेशियल-
सीनियर कॉस्मेटिक सर्जन डॉ.प्रदीप अग्रवाल के मुताबिक , वैंपायर फेशियल में अपना ही ब्लड लिया जाता है और उससे प्लाज्मा को अलग कर दिया जाता है। फिर फेस पर इंजेक्शन से ब्लड में मौजूद प्लेटरेट रिच प्लाज्मा लगाया जाता है। इसमें ग्रोथ फैक्टर होते हैं, जो फेस को और यंग बनाते हैं। यह नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट है। पूरा प्रोसिजर दो घंटे में हो जाता है। इसके लिए आपको 40 से 60 हजार रूपए तक खर्च करने होते हैं।
इंडिया में पॉपुलर-
इंडिया में ये ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसे करवाकर आप कम से कम दो साल तक यंग दिख सकती हैं। ऐसे में आपको हर 15 दिन में पार्लर में जाकर फेशियल कराने की जरूरत भी नहीं है। डॉ.प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उनके पास वीक में दो लोग तो वैंपायर फेशियल कराने आ ही जाते हैं। वैसे, आप इसे वैंपायर फेस लिफ्ट भी कह सकते हैं। इस बारे में डॉ.अग्रवाल ने बताया कि इस फेशियल को 30 से 50 साल की एज के लोग ज्यादा करवा रहे हैं। इनमें भी उनकी संख्या ज्यादा है। जिनकी शादी लेट होती है और वे अपनी शादी में यंग दिखना चाहती हैं, इसे करवाने से आपकी स्किन बिल्कुल वैसी हो जाती है जैसी 24 से 25 साल की उम्र में होती है। हां, इसे कराने पर आपके फेस पर हल्की सी सूजन आ सकती है, जो कुछ ही दिनों मे चली भी जाती है।
फायदे हैं बहुत-
– इससे आपकी स्किन 25 साल जैसी दिखती है।
– स्किन रिंकल फ्री दिखती है।
– चेहरे पर ग्लो नहीं है, तो उसके लिए ये फेशियल अच्छा है। इससे स्किन पर एक या दो साल तक ग्लो बना रहता है।
|