Thursday, August 31st, 2017
Flash

ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे शहर




Travel

 किसी भी देश की इकोनॉमिक कंडीशन वहां के रहने वाले लोगों की आदतों से मापी जाती हैं। इकॉनॉमिस्ट मैग्जीन के इकॉनॉमिस्ट इंटेलिजेस यूनिट के सर्वे के मुताबिक कुछ देशों के शहरों को सबसे महंगा बताया गया है। उन्हीं में से पांच सबसे महंगे शहरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

zurik

 ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड-

ज्यूरिख,स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर है, जहां लाग बहुत ही हाई स्टैंडर्ड लाइफ जीते हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा शहर है। यहां आपको एक बीयर 10 डॉलर और एक फिल्म के टिकट के लिए 20 डॉलर खर्च करने होंगे। स्विटजरलैंड दुनिया में सबसे अमीर देशों में आता है, तो अगर आप ज्यूरिख में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो यह सस्ती नहीं होने वाली।

okyo

 टोक्यो, जापान-

पहले टोक्यो दुनिया का सबसे महंगा शहर माना जाता था, लेकिन आज यह दूसरे पॉजिशन पर है। इस खूबसूरत शहर में एक दर्जन अंडे 7 डॉलर और सोडा लगभग 2 डॉलर में मिलेगा। इस शहर में काफी हाई लेवल की लाइफस्टाइल लोग बिताना पसंद करते हैं।

 जिनेवा, स्विट्जरलैंड –

जिनवेा स्विट्जरलैंड में दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला शहर है और दुनिया में तीसरा सबसे महंगा शहर है। अपने म्यूजियम्स, वास्त़ुकला, परंपरा, और रीति-रिवाजों के साथ यह यूरोप में सबसे पंसदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। सस्ता खाना और रहने की जगह जिनेवा में मिलना आसान नहीं है। इस शहर की एक और दिलचस्प बात है कि दुनिया का आंठवा सबसे अच्छा शहर है।

nagoya

 नागोया, जापान-

नागोया, जापान में दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। यह शहर प्रांत महासागर के तट पर स्थित है और होंशू इसके मिडिल में है। जो कि ऑटमबील का मेन्यूफैक्चरिंग हब है, जहां लगभग 50 प्रतिशत ऑटमबील का प्रोडक्शन होता है। नागोया में सोडा के लिए आपको 1.50 डॉलर और बीयर के लिए 11 डॉलर खर्च करने होंगे।

oslo

 ऑस्लो, नार्वे-

ऑस्लो का नाम दस साल से पांच सबसे महंगे शहरों में लिया जा रहा है। ऑस्लो नार्वे की राजधानी दुनिया का पांचवा और यूरोप का दूसरा सबसे महंगा शहर है। यह शहर वैसे इंवेस्टर्स के लिए सबसे सेफ माना जाता है। ऑस्लो में एक फिल्म के टिकट के लिए 18 डॉलर देने पड़ेंगे। यह शहर सैलेरी और बाइंग कैपिसिटी के लिहाज से चौथे नम्बर पर आता है। तो इन जगहों पर जाने से पहले थोड़ा सर्च जरूर करें, कि ये आपके बजट में हैं या नहीं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories