छुट्टियों में लीजिए वॉलकैनो टूरिज्म का मजा
इन छुट्टियों के लिए क्या आप कोई शानदार एडवेंचर प्लेस की तलाश कर रहे हैं, तो वॉलकैनो टूरिज्म का सफर करें। जी हां, इन समर वैकेशंस यदि ट्रेवलिंग में कुछ नया और कुछ एडवेंचर से रिलेटिड डेस्टीनेशन पर घूमने जाना चाहते हैं, तो वॉलकैनो टूरिज्म आपके लिए एकदम नया और परफैक्ट ऑप्शन है। दरअसल, ट्रेवलिंग के क्षेत्र में वॉलकैनो टूरिज्म एक लेटेस्ट कंसेप्ट के रूप में उभरा है। जो लोग केवल किताबों या टीवी पर ही वॉलकैनो को देख सकते थे, वे अब असल में भी इन वॉलकैनो को करीब से देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। टूरिज्म के क्षेत्र में ये एरिया लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यहां पर लोगों के जाने का मकसद एडवेंचर फैक्टर तो है ही साथ ही वे यहां लावा केव्स, जियो थर्मल फॉमेशन्स भी देखने जाते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे वॉलकैनो हैं, जो ट्रेवलर्स के बीच तेजी से फेमस हुए हैं, आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ वॉलकैनो के बारे में-
कोटोपैक्सी, इक्वाडोर-
साउथ अमेरिका का सबसे पॉपुलर और विजिट किया जाने वाला वॉलकैनो है कोटोपैक्सी। इस वॉलकैनो के टॉप पर बने दो कॉन्सेन्ट्रिक सर्कल्स इसे और भी यूनिक बनाते हैं। हर साल यहां लाखों की संख्या में लोग इस वॉलकैनो की यूनिकनेस को देखने पहुंचते हैं।
पितोन दे ला फॉरनेस, ला रीयूनियन-
पितोन दे ला फॉरनेस नाम का ये वॉलकैनो ईस्ट अफ्रीका का वेल- नोन और दुनिया का सबसे एक्टिव वॉलकैनो है। ये यूनेस्को के वल्र्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। वॉलकैनो का ये डेस्टिनेशन ट्रेवलर्स के डेयर-डेविल एडवेंचर का सपना पूरा करेगा। यहां जाने पर हाइकिंग शूज पहनना जरूरी होता है।
माउंट एट्ना वॉलकैनो, ईटली
ट्रेकिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए इस वॉलकैनो को देखने जाना बेस्ट हो सकता है। सिसली आइलैंड के पास स्थित माउंट एट्ना वॉलकैनो एक्टिव वॉलकैनो है, जो ट्रेकर्स के लिए अच्छा है। हालांकि इसकी ऊंचाई पर चढऩे की इजाजत नहीं है, लेकिन हां आप आप लावा फ्लोज पर चल सकते हैं, जो 2001 और 2003 में वॉलकैनो फटने पर बने थे।
माउंट फूजी, जापान-
जापान में स्थित माउंट फूजी की ऊंचाई 3776 मीटर है। फोटोग्राफी के लिए दुनिया में इससे अच्छी जगह कोई और नहीं मानी जाती। इसके टॉप से आप अपने कैमरे मे सुंदर और अद्भुत नजारे जरूर कैद कर सकते हैं।
तो सोच क्या रहे हैं, इस छुट्टियों में आप भी किसी वॉलकैनो पर ट्रेवल जरूर कीजिए ये जितना एडवेंचरस है यकीनन ही उतना ही रोमांचक भी होगा।
|