छोटी सी किचन में चीजों को ऐसे रख सकतें हैं सिस्टमेटिक
महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में बितता है, ऐसे में वह चाहती हैं कि किचन सिस्टमेटिक तरीके से सजा हुआ हो। घर अगर अपने अनुसार बना है तो कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन यदि फ्लैट या किराए के मकान की किचन है तो बहुत पेरशानी होती है, क्योंकि छोटी सी किचन में सभी चीजें सिस्टमेटिक रखनी होती हैं। रसोई का व्यवस्थित रूप किचन में काम करने वाले व्यक्ति की प्रेजेंटेशन को प्रजेंट करता है। अपनी थोड़ी सी सूज-बूझ से आप अपनी किचन के हर कोने का यूज कर सकती हैं। इससे आपकी किचन साफ और सुंंदर दिखेगी।
हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी किचन को एक नया आकार दे सकती हैं।
दीवारों का करें यूज-
किचन में यूज होने वाली छोटी छोटी चीजें जैसे चम्मच, लाइटर व नैपकिन को स्लैब पर या दराजों में न रखें। चीजों को इस तरह से रखने में आपको परेशानी होगी साथ ही किचन भी अव्यवस्थित दिखेगी। इसलिए इन्हें अटकाने के लिए दीवारों पर मौजूद खाली स्पेस का यूज करें।
सामान को जरूरत के अनुसार रखें-
किचन अन्य बरतन और चीजों से भरी रहती है और हमें कभी न कभी इन चीजों की जरूरत पड़ती रहती है। अपनी सुविधा के अनुसार इन जरूरी चीजों को आगे ही रखें और कभी-कभी इस्तेमाल होने वाली चीजों को पीछे रखें।
लेजी सुसान कैबिनेट-
इन कैबिनेट की मदद से आप कोनों में बने कैबिनेट का ज्यादा से ज्यादा यूज कर पाएंगी। इन कैबिनेट में रखी चीजों को निकालना बहुत मुश्किल होता है, ऐसे में लेजी सुसान कैबिनेट काम को थोड़ा आसान बना देते हैं।
सिंक के नीचे की खाली जगह का यूज करें-
अक्सर लोग इस जगह को नजरअंदाज कर देते हैं। रसोई को साफ करने वाली चीजों को यहां रखकर आप इस जगह का इस्तेमाल कर सकती हैं। डस्टबिन भी यहां रख सकती हैं। किचन गंदा न दिखे इसलिए सिंक के नीचे वाले हिस्से में दरवाजा भी लगा सकती हैं।
ओवरहैड कैबिनेट-
अगर नीचे बने कैबिनेट में आपका सामान नहीं समा रहा तो आप ऊपर भी कैबिनेट बनवा सकते हैं इन छोटे कैबिनेट में आप रोजमर्रा की चीजें स्टोर कर सकती हैं। ऐसे में आपको बार-बार सामान निकालने के लिए झुकना नहीं पड़ेगा।
कैबिनेट के अंदर बास्केट लगवाएं-
छोटी-छोटी चीजों को रखने के लिए आप कैबिनेट के अंदर बास्केट व होल्डर लगवा सकती हैं। छोटी बड़ी बोतल इन कैबिनेट में रख सकती हैं। इससे चीजें गुम नहीं होंगी और सामान ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होगा।
फोल्डेबल टेबल-
यदि आप चाहती हैं कि आपकी डाइनिंग टेबल भी रसोई में फिट हो जाए तो ऐसा हो सकता है। किचन की किसी एक खाली दीवार पर फोल्डिंग टेबल व कुर्सीे लगवा सकती हैं जहां सभी एकसाथ बैठकर खाना खा सकेें।
|