होली पर बनाएं रंग-बिरंगी बर्फी
होली पर गुझिया, पपड़ी और लड्डू जैसे पकवान तो सभी बनाते हैं, इस बार होली पर आप रंग-बिरंगी बर्फी ट्राय कर सकती हैं। इससे बनाना जितना आसान है, खाने में ये उतनी ही स्वादिष्ट होती है। होली के लिए ये बेस्ट स्वीट डिश है।
सामग्री-
500 ग्राम – खोया
500 ग्राम- चीनी
छोटी इलायची
खाने का हरा और केसरी रंग
चांदी का वर्क
विधि-
– सबसे पहले खोया अच्छी तरह मसल लें और इसमें चीनी मिला लें।
– मिश्रण को भारी तले के बर्तन में धीमी आंच पर पकाएं। इससे गुठलियां नहीं पड़ेंगी।
– थोड़ा गाढ़ा हो जाए, लेकिन रंग सफेद ही रहे, तब गैस बंद कर दें।
– अब गैस से उतारकर इसमें इलायची मिला लें।
– अब इसके तीन भाग करें। एक भाग केसरी और बाकी दो भागों में हरा रंग मिला दें।
– हर भाग को बेलन से मोटी रोटी जितना बेल लें।
– सबसे नीचे हरा, उसके ऊपर केसरी और सबसे ऊपर हरा रंग रखते हुए तीनों परतें एक के ऊपर एक रख दें। बेलन से हल्का सा दबा लें।
– ऊपर हल्के से चांदी का वर्क लगा दें।
– अब बर्फी के आकार में काट लें और सर्व करें।
|