ये हैं थ्री-डी प्रिंटर से बने लाजवाब फूड आइटम
आज टेकनोलॉजी का जमाना है। हर क्षेत्र में हर दिन कोई न कोई नई टेकनोलॉजी लोगों को आकर्षित करने के साथ काम को काफी आसान बना रही है। ऐसे में फूड फील्ड आखिर कयों पीछे रहे। अभी तक तो आप साधारण कप केक, नगेट्स, कैंडी का स्वाद ही चखते आए होंगे। जाहिरतौर पर ये देखने में काफी सुंदर भी होते हैं इसलिए हर किसी का मन इन्हें खाने का होता है। लेकिन कैसा हो अगर आपको ये ही फूड आइटम थ्रीडी रूप में मिले। जी हां, फूड फील्ड में थ्री-डी प्रिंटिंग एक नई टेकनोलॉजी के रूप में उभर रही है। जिसमें फूड आइटम थ्री-डी प्रिंटर की मदद से तैयार किए जाएंगे। इसमें आप अपने पसंदीदा फूड आइटम को थ्री-डी रूप में देख और महसूस कर सकेंगे।थ्री डी सलाद, कपकेक, नगेट्स, कैंडी, थ्री डी सुशी को इस अंदाज में देखकर आप दंग रह जाएंगे। देखिए कैसे होंगे आपके थ्री-डी फूड आइटम।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |