4 साल की हुईं बिग बी की लाडली पोती, ये हैं बॉलीवुड के क्यूट स्टार किड्स

बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की चहेती पोती आराध्या बच्चन आज 4 साल की हो गई हैं। ऐश और अभिषेक की लाडली बेटी आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 में मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में कई स्टार किड्स है जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। फिर चाहे शाहरुख खान का बेटा अबराम या फिर रितेश देशमुख-जेनेलिया का बेटा रियान। ये बॉलीवुड क्यूट किड्स अपने पेरेंट्स से भी ज्यादा सुखियों में रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट किड्स के बारें में….
आराध्या बच्चन
16 नवंबर, 2011 को जन्मी साल की आराध्या बच्चन अपने दादा अमिताभ बच्चन की लाड़ली हैं इनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। अक्सर बिग बी अपनी पोती की फोटोज शेयर करते हैं। आराध्या को कई बार अपने पिता अभिषेक बच्चन और मां ऐश्वर्या के साथ देखा गया है।
वियान
सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का बेटा वियान 21 मई 2012 को हुआ है। वियान भी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। 3 साल के वियान अकसर मम्मी-पापा के साथ आईपीएल में देखें गए। इनकी एक झलक के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। वैसे तो शिल्पा ही वियान की फोटोज हमेशा शेयर करती रहती हैं।
अबराम खान
27 मई, 2013 को सरोगेसी के जरिए शाहरुख खान और गौरी के घर जन्मे अबराम की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर 2 साल के अबराम की फोटो हमेशा वायरल होती रहती हैं। किंग खान भी हमेशा ही उनकी फोटोज फैन्स के साथ शेयर करते हैं।
रियान
बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया के 25 नवंबर 2014 को जन्मे क्यूट रियान की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं।
नितारा कुमार
25 सितंबर, 2012 को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के घर जन्मी नितारा भी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। नितारा के पेरेंट्स उनकी फोटोज सोशल साइड्स परबहुत कम शेयर करते हैं।
इमारा खान
एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक की बेटी इमारा मलिक खान 9 जून 2014 को जन्मी हैं। इमरान-अवंतिका ने शुरू से ही अपनी नन्हीं बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा।
आजाद राव खान
आजाद राव खान आमिर खान और किरण राव के सेरोगेट बेटे आजाद अपने आप में ही स्टार है। 3 दिसंबर 2011 को जन्में आजाद को अक्सर आईएसएल के मैदान पर फुटबॉल खेलते देखा गया।
सायरा
साल 2010 में लारा दत्ता, टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ इंगेज हो गईं। इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी 2011 को महेश भूपति से शादी भी कर ली। लारा-महेश को 2012 में एक बेटी हुई। लारा-महेश की लगभग 3 साल की एक बेटी है, जिसका नाम सायरा है।
शाहरान दत्त, इकरा दत्त 
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मान्यता दत्त के बच्चें 21 अक्टूबर, 2010 को जन्में शाहरान दत्त-इकरा दत्त जुड़वा बच्चों का हाल ही में पांचवा बर्थडे सेलिब्रेट किया था।