ब्रेकफास्ट रेसिपी- दलिया और सेब का पॉरिस
दलिया और सेब की ये पॉरिज रेसिपी काफी टेस्टी होती है। इसमें ढेर सारा कैल्शियम, विटामिन और फाइबर होते हैं। खासतौर पर अगर आप डायटिंग पर हैं, तो आपको रोज एक कटोा ये खाना ही चाहिए। इसमें आप चाहें तो ब्राउन शुगर या शहद मिक्स कर सकती हैं। इसमें आपकी इच्छानुसार फल भी डाल सकती हैं। इसे ब्रेकफास्ट में सर्व करने के साथ ही और बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है।
सामग्री-
एक चौथाई कप- दलिया
3 टेबलस्पून- ओट्स
आधा कप- पानी
एक चौथाई कप- दूध
आधा कप- सेब
आधा टेबलस्पून- बटर
शहद या ब्राउन शुगर- स्वादानुसार
एक पीस- दालचीनी
विधि-
– सबसे पहले दलिया को साफ पानी से धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
– प्रेशर कुकर में दलिया को पानी के साथ तीन से चार सीटी आने तक पकाएं।
– जब दलिया पक जाए तो इसे एक सॉस पैन में डालें। ऊपर से कटे हुए सेब, दालचीनी और बटर मिलाएं।
– अब इसमें ओट्स और दूध मिलाकर हल्का उबालें।
– एक बार जब ये उबल जाएं, तो आंच बंद कर दें। अगर पॉरिज सूखा हो तो इसमें दूध मिला लें।
– एक बार हो जाने पर इसे आंच से उतार लें और सर्व करें।
|