बरसात में जरूर खाएं ये 5 फल-
बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में अगर आपने अपनी हेल्थ को गंभीरता से नहीं लिया, तो आप यकीनन ही बीमारी को खुला न्यौता दे रहे हैं। वैसे तो इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए कई तरह की सबिजयां और फल खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ खास फल हैं, जिन्हें इस मौसम में खाने से आप बीमारियों को अपने शरीर से दूर रख सकते हैं।
अनार-
अनार एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में मिल जाता है , लेकिन खासकर मानसून सीजन में अनार के फायदे जरूर उठाने चाहिए। डायरिया इस मौसम में सबसे आम है। उसमें अलार घरेलु उपचार के रूप में जरूर आजमाना चाहिए।
चैरी-
चैरी मैलाटोनिन नाम के तत्व से भरा एक लाजवाब फल है। बरसात के मौसम में रोज चैरी खाने ये कई सामान्य बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही चैरी से सिरदर्द और नींद न आने की समस्या से भी निजात मिलती है।
लीची-
लीची तो इस मौसम का सबसे स्वादिष्ट फल है। यह शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ वजन घटाने का भी काम करता है।
बेर-
जी हां, ये फल जो लगभग हर भारतीय को पसंद होता है फाइबर से भरपूर है। यूं तो ये हर मौसम में मिल जाता है , लेकिन बारिश के मौसम में इसकी मांग और उत्पादन ज्यादा रहता है। बेर जहां पाचन शक्ति को सुधारने में फायदेमंद है वहीं बेर के सेवन से इंफैकशन के अलावा अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
जामुन-
ये एक और मानसून सीजन का फल है। गहरे काले रंग के जामुन में यूं तो कैलोरी की मात्रा कम होती है फिर भी डायरिया, गाठिया जैसे रोग को सही करने के लिए ये एक आयुर्वेदिक दवा का काम करता है।