Wednesday, August 30th, 2017
Flash

5 वास्तु दोषों से कम होती है आमदनी, जानिए दूर करने के उपाय




Spiritual

vastu-dosh

कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं कि वो जितना कमाते है उतना ही कम पड़ जाता है। उनकी कमाई उनके घर में हमेशा कम पड़ती है। उन्हें लगता है कि उनका कमाया हुआ धन उनके पास रूक नहीं रहा है। ऐसा कई लोगों को लगता है और उनकी शिकायत रहती है कि काफी मेहनत करने के बाद भी पैसा उनके पास नहीं टिकता है।

अगर आप इस बात को लेकर चिंता करते है तो आपकी चिंता का निवारण वास्तु शास्त्र में है। इसके मुताबिक आपके घर में कुछ ऐसे वास्तु दोष होते है जिसके कारण आपकी इनकम गलत जगह पर खर्च हो जाती है और आपके खर्चे बढ़ने लगते है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यही वास्तु दोष बिना सोचे समझे पैसा खर्च कराता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में ही कुछ ऐसे दोष होते है जिनके कारण आपके घर में पैसा नहीं रूकता है। हम आपको कुछ ऐसे ही दोषों के बारे में बताने जा रहे है। साथ ही हम आपको इनके निवारण के बारे में भी बताएंगे।

1. धन रखने की दिशा
धन खर्च करने से पहले इस बात पर ध्यान रखना चाहिए कि आप धन को किस तरह और किस दिशा में रखते है। वास्तु शास्त्र की मानें तो हमारा कमाया हुआ धन घर की सबसे उत्तम दिशा में होना चाहिए जो वास्तु के हिसाब से सम्पूर्ण हो। धन रखने के लिए घर में तिजोरी या अलमारी का प्रयोग किया जाता है।

वास्तु के अनुसार आपकी तिजोरी भले ही किसी भी दिशा में रखी हो लेकिन इसका मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर ही होना चाहिए। इसे गलती से भी दक्षिण दिशा की ओर करके नहीं रखना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर अगर धन की तिजोरी हो तो धन में वृद्धि करती है। घर में सकारात्मक माहौल उत्पन्न करती है और धन से जुड़े नुकसान से भी बचाती है।

2. नल से टपकता पानी
आपकी आमदनी ज़्यादा खर्च हो रही है इसका कारण आपके घर के नल का टपकता हुआ पानी भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार नल से पानी का टपकना खतरनाक होता है यह आर्थिक नुकसान को दर्शाता है। वास्तु के अनुसार नल से धीरे-धीरे पानी के टपकते रहना, धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत देता है। इसलिए नल में खराबी आ जाने पर उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।

3. पानी की निकासी व्यवस्था
जिस तरह नल से टपकता हुआ पानी आपके लिए कष्टदायक है ठीक उसी तरह वास्तुशास्त्र के अनुसार पानी की गलत दिशा में की गई निकासी भी अशुभ होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जल की निकासी कई चीज़ों को प्रभावित करती है। वास्तु के लिहाज से जिनके घरों में जल निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में की गई पानी की निकासी सबसे शुभ होती है। इसलिए घर बनाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

4. बेडरूम की दीवार
आपके बेडरूम की दीवार का गलत होना भी इन्हीं कारणों में एक है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में गेट के सामने वाली दीवार बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। इसलिए कहा जाता है कि इस दिशा का सही होना जरूरी है। यहां लोग धातु की चीज़ें लटकाते हैं लेकिन इस दीवार में दरार आना अशुभ माना जाता है।

5. घर का कबाड़
घर में पड़ा फालतू कबाड़ भी आपके लिए नुकसानदायक होता है। वास्तु के अनुसार हर ऐसी चीज़ें जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रही है और फालतू पड़ी है तो ये नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। इसलिए या तो इन वस्तुओं को ठीक करवाकर इस्तेमाल करें या फिर इन्हें घर से बाहर कर दें।

Source-Speaking Tree

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories