Sunday, July 30th, 2017
Flash

हरियाणा में जल्द निकलेगी बंपर वैकेंसी, भर्ती होंगे 50 हजार कर्मचारी




Education & Career

संबंधित चित्रचंडीगढ़। अगर आप अनुबंध विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। जी हां हरियाणा सरकार जल्द ही अनुबंध के आधार पर 50 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। यहां विभिन्न विभागों में खाली पेड़ पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग की नीति की जगह कर्मचारियों की अनुबंध के आधार पर भर्ती करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार अब ठेकेदारों की बजाय कर्मचारियों को सीधे अनुबंध आधार पर नियुक्त करेगी। वह हमेशा से आउटसोर्सिंग पॉलिसी को बंद करने की पैरवी करते रहे हैं, लेकिन पूर्व सरकारों ने कभी इस बारे में सकारात्मक पहल नहीं की।

नोटबंदी के बाद देश में होगा बड़ा बदलाव

अनिल विज ने कहा कि आम जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ है और नोटबंदी के मामले में विपक्ष के भारत बंद का विरोध कर जनता यह प्रमाणित कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से देश में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। इससे जनता को महंगाई एवं भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग की किल्लत होगी दूर

अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की किल्लत को दूर करने के लिए 1600 से अधिक पदों पर पैरामेडिकल स्टाफ कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories