500 का पुराना नोट बना सकता है आपको करोड़पति
नोटबंदी के बाद से पुराने 500 और 1000 रूपए के नोट की कीमत रद्दी के बराबर रह गई। हालांकि इसके बाद से सभी नोटों को बंद भी कर दिया गया और कहा गया कि आप अपने नोट को बैंक से बदला ले। लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जिससे आप पुराने 500 के नोट से अमीर बन सकते हैं लेकिन यहां आपको इतने पैसे कमाने के लिए कुछ स्पेशल 500 की नोट की जरूरत होगी।
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर 500 के नोटों की कीमत चंद हजार रूपए से लेकर 1 करोड़ रूपए तक है। इन नोटों की यह कीमत उनकी अपनी एक ख़ास पहचान की वजह से है। अगर आपके पास भी 500 का पुराना नोट है तो आप भी उसे ऑनलाइन बेचकर ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं।
1 करोड़ वाला नोट
ईबे पर जो नोट 1 करोड़ रूपए में बिक रहा हैं उसकी खासियत है उसका नंबर। इस नोट का नंबर है 9 डब्ल्यू ए 190786। इसमें लकी नंबर 786, जन्मतिथि 19-07‘86 और एंजेल नंबर 190 है, जिसके चलते इस नोट की कीमत इतनी अधिक रखी गई है।
ईबे पर एक नोट और भी है जिसकी कीमत 9,99,999 रूपए रखी गई है। इस नोट की ख़ासियत भी इसका नंबर है। इसका नंबर 777777 है। इसी के चलते इसकी कीमत इतनी ज़्यादा रखी गई है।
5 लाख वाला नोट
ईबे पर एक 5 लाख वाला 500 का नोट भी हैं। इसकी ख़ासियत भी इसका नंबर है। इसका नंबर 786786 है। इसमें दो बार लकी नंबर 786 है, जिसकी वजह से इतनी अधिक कीमत रखी गई है।
नया नोट भी एक लाख में
ऐसा नहीं है कि ईबे पर सिर्फ पुराने नोटों की ही कीमत है। यहां पर एक नए नोट की कीमत एक लाख रूपए है। इस नोट की ख़ासियत है कि ये मिसप्रिंट है। इसमें दोनों जीरो सही तरीके से प्रिंट नहीं हुए।
- - Advertisement - -