लाइब्रेरियन के 562 पदों पर जारी होगी वैकेंसी
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में करीब 22 सालों के बाद लाईब्रेरियन के पदों पर भर्ती होगी। जी हां सरकार करीब 550 पदों पर लाईब्रेरियन भर्ती करने वाली है। आपको बता दे कि राजस्थान में वर्ष 1994 के बाद से लाईब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं हुई है।
गंभीर थे हालात
राजस्थान में पिछले 22 सालों में लाईब्रेरियन पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण सरकारी स्कूलों में लाईब्रेरी की हालत गंभीर हो रही थी और सरकार ने हाल ही में स्कूलों की लाईब्रेरी को सशक्त करने एवं बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने की मुहीम शुरू की है। लाईब्रेरी को सशक्त करने तथा इनके सुचारू संचालन के लिए लाईब्रेरियन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वयं इस संबंध में दिलचस्पी दिखाते हुए भर्ती के निर्देश दिए हैं। सरकार शीघ्र ही नए पदों की वैकेंसी जारी करेगी।
|