9 सेलेब्रिटी, जो लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं पब्लिसिटी के लिए नहीं
- - Advertisement - -
[avatar user=”ruchi” size=”thumbnail” align=”left” /]
सेलेब्रिटी होने का मतलब केवल स्टारडम पाना, लग्जरी लाइफ जीना और बैंक में मोटा बैलेंस रखना ही नहीं होता। कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो सोशल वर्क करते हैं। लेकिन वो ये काम पब्लिसिटी के लिए नहीं बल्कि इंसानियत के लिए करते हैं। शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे मोटी कमाई करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें शामिल हैं। ये न केवल हमें अपनी एक्टिंग से इंटरटेन करते हैं बल्कि अपनी कमाई से जरुरतमंदों की मदद भी करते हैं। इन सेलेब्स के लिए हम ये कह सकते हैं कि वो ये काम पब्लिसिटी के लिए नहीं, किसी कारण से करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं 9 ऐसे सेलेब्रिटी के बारे में जो केवल कहते नहीं कर के भी दिखाते हैं।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने सूखाग्रस्त क्षेत्र मराठवाड़ा में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने पर उनकी 30 विधवाओं को 90 लाख रुपए का दान किया था। ये दान उन्होंने 5 महीने तक 15-15 लाख रुपए उन्हें देकर किया था। इसके अलावा अक्षय और उनकी टीम ने एक इवेंट के दौरान 100 किसान परिवारों के लिए पैसा इकट्ठा किया था।
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने मराठवाड़ा में आत्महत्या करने वाले 62 किसानों के परिवारों को 15,000 रुपए दिए थे। उन्होंने मराठवाड़ा के 112 किसान परिवारों के घर जाकर उनकी आर्थिक सहायता की थी।
एंजेलिना जॉली और ब्रेड पिट
टैक्स रिकार्ड के मुताबिक 2006 में एंजेलिना जॉली और ब्रेड पिट ने 8 मिलियन डॉलर की राशि अकेले ही चैरिटी में डोनेट की थी। इसके बाद मई 2014 में उन्होंने बसोनिया और सर्बिया को रेड क्रॉस फ्लड रिलीफ के लिए 50,000 डॉलर का डोनेशन दिया था। हाल ही में इस कपल ने सीरियन रिफ्यूजी को एडोप्ट किया है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी बड़े दिल वाले इन सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हैं। शाहरुख ने 2012 में एनडीटीवी के शो ग्रीनाथन के जरिए 12 गांवों को गोद लिया है। शाहरुख इस चैरिटी वर्क के लिए यूनेस्को से अवॉर्ड पाने वाले अकेले सेलेब्रिटी हैं।
जॉन अब्राहम
पेटा के कई कैंपेन को आगे बढ़ाने के अलावा जॉन भारत के गरीब लोगों के लिए फंड जुटाने का भी काम करते हैं।
अनिल कपूर
शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ’स्लमडॉग मिलेनियर’ से मिली हुई फीस अनिल ने प्लान इंडिया को डोनेट कर दी थी। प्लान इंडिया एक संस्था है जो गरीब बच्चों के लिए काम करती है।
नफीसा अली
पूर्व मिस इंडिया, नेशनल स्विमिंग चैंपियन और एक्ट्रैस नफीसा भी गवर्नमेंट की कई स्कीम्स को सपोर्ट करती हैं। वे कई वुमन असोशिएशन से जुड़ी हुई हैं और उनके लिए काम करती हैं।
राहुल बोस
राहुल बोस टीच फॉर इंडिया, अक्षरा सेंटर, ब्रेकथ्रू और सिटीजन फॉर जस्टिस एण्ड पीस जैसी ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए हैं। राहुल ग्रुप ऑफ ग्रुप के चैरयमैन और फाउंडर हैं जो कि मुंबई के 51 एनजीओ और ऑर्गेनाइजेशन वाली संस्था है।
शिल्पा शेट्टी
जब शिल्पा की टीम राजस्थान रॉयल्स ने ब्रिटिश एशियन कप जीता था तब उन्होंने जीत के पैसों में मिले कई मिलियन पाउंड का आधा पैसा प्रिंस चार्ल्स चैरिटेबल ट्रस्ट को दे दिया था।
- - Advertisement - -