9 साल के बच्चे के मुंह में 32 नहीं 300 दांत
जिस उम्र में बच्चों के दूध के दांत टूटने लगते हैं, उस उम्र में एक बच्चा अपने दांतों से परेशान है। 9 साल के इस बच्चे के मुंह में 32 नहीं बल्कि 300 दांत हैं। बचपन तक सब ठीक था। बढ़ते-बढ़ते बच्चे के मुंह में 300 दांत हो गए। फिलिपिंस के जॉनिक्रिस हाइपरडोंसिया नामक खतरनाक बीमारी से पीडि़त हैं। ये बहुत ही असामान्य बीमारी है। विश्व में 4 प्रतिशत लोग इस बीमारी से पीडि़त हैं। जॉन इस बीमारी की वजह से असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है। उसे बोलने में काफी तकलीफ होती है। वो सामान्य बच्चों की तरह सबकुछ नहीं खा सकता। उसे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहना पड़ता है।
40 दांत निकल चुके हैं-
बचपन में उसके मुंह में सबकुछ सामान्य था। जॉन के 20 दांत थे, लेकिन धीरे-धीरे वो बढ़कर 50 हो गए। ऐक्स-रे हुआ तो पता चला हिक मुंह में 150 दांत हैं। कुछ सालों में उसके मुंह में 300 से ज्यादा दांत निकल आए हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे सर्जरी की मदद से जॉन के मुंह से 40 दांत निकल गए हैं। अभी उसके सात और ऑपरेशन होने हैं।
|